India vs Ireland Series: आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया की हार ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. एक तरफ कप्तान श्रेयस अय्यर और बीसीसीआई टीम मैनेजमेंट सवालों के घेरे में है, दूसरी तरफ 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका न मिलने पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है. दरअसल, आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह नहीं दी गई थी.
टीम इंडिया इस सीरीज को भी हार चुकी है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग टीम इंडिया और बीसीसीआई को वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह न देने के लिए ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं. लोग वैभव सूर्यवंशी को टीम में न खिलाने को लेकर कई तरह की कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
आयरलैंड सीरीज हारने पर बीसीसीआई हुआ ट्रोल
Feeling sad for vaibhav suryavanshi pic.twitter.com/MzPm9r07hk
— k ♡ (@sarphiribalika_) June 29, 2026
भारतीय की टी-20 टीम को आयरलैंड के खिलाफ करारी हार मिलने के बाद दो मैचों की सीरीज को भारतीय टीम ने 2-0 से गंवा दिया है. इसके साथ ही करीब 3 साल से चला रहा टी-20 सीरीज जीतने का सिलसिला भी टूट गया है. स हार के अलावा इस सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा जिस खिलाड़ी की रही, वह मैदान पर नहीं बल्कि डगआउट में नजर आए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी थे. इस पूरी सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला. आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली थी. फैंस को उम्मीद थी कि आयरलैंड जैसी सीरीज में उन्हें इंटरनेशनल कैप पहनने का मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
सीरीज खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर कई मीम्स और पोस्ट भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम मैनेजमेंट को ट्रोल किया जा रहा है. लोगों का कहना है कि जब वैभव को खिलाना ही नहीं था, तो उन्हें टीम में क्यों चुना गया. कई यूजर्स का मानना है कि बीसीसीआई टीम मैनेजमेंट ने एक बड़ी गलती की उनका कहना है कि युवा खिलाड़ी को मौका देने के बजाय पुराने फार्मूले पर भरोसा किया गया और इसका खामियाजा टीम को हार कर भुगतना पड़ा.
Vaibhav Suryavanshi To Gautam Gambhir pic.twitter.com/r3Ky4TpkL7
— David (@David315851) June 29, 2026
ये भी पढ़ें-India vs Ireland T20 Series: इससे अच्छा तो ‘सूर्या भाऊ’ था… आयरलैंड से सीरीज हारा भारत तो यूजर्स को याद आए पूर्व कप्तान, ट्रोल हो रहे श्रेयस अय्यर
यूजर्स बोले, लगता है सूर्यवंशी की हाय लगी
टीम इंडिया की हार के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आ गई. टीम इंडिया की हार को लेकर एक यूजर ने कमेंट किया में एक सवाल पूछता हूं, जब बीसीसीआई को सूर्यवंशी को खिलाना ही नहीं था, तो टीम में क्यों रखा सिर्फ पानी पिलाने के लिए. तो दूसरे ने कहा 15 साल के लड़के ने अपनी मेहनत से टीम इंडिया में जगह बनाई, लेकिन डेब्यू का मौका तक नहीं मिला. एक और यूजर ने कमेंट किया क्राउड का रिएक्शन देखो वह लोग वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं और यहां वैभव को वॉटर बाय बना कर रखा गया है.
एक और यूजर ने कमेंट किया, लगता है टीम इंडिया को वैभव की हाय लग गई है. बीसीसीआई को ट्रोल करते हुए कमेंट किया शर्म करो शर्म. कुछ कमेंट टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर को लेकर भी सामने आए, जिसमें कहा गया कि गौतम गंभीर भारत के ऐसे पहले कोच बन गए, जिन्होंने टीम इंडिया काे आयरलैंड से सीरीज हरवा दी. सूर्यवंशी को लेकर कुछ पोस्ट ऐसे भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें वैभव सूर्यवंशी की फोटो के साथ लिखा है, जब खिलाना ही नहीं था तो क्या चाइल्ड लेबर करने के लिए मुझे लेकर आए थे.
ये भी पढ़ें-ओवरलोडेड ट्रक को हाईवे पर दौड़ाती दिखी लड़की, यूजर्स कर रहे कॉन्फिडेंस की तारीफ





