कभी-कभी जिंदगी आपको ऐसे चौंकाती है कि आप मुस्कुराने के साथ साथ आंखों में खुशी के आंसुओं का भी अनुभव करते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर यूजर्स के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान आ गई है. वीडियो में एक महिला जिस फ्लाइट में एयर होस्टेस थी उसी में उसका पति यात्रा करने पहुंचता है और अपनी पत्नी को देखकर दंग रह जाता है. ये प्यारा सा सरप्राइज वीडियो अब इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है.
फ्लाइट में अपनी पत्नी को देखकर दंग रहा गया पति
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक फ्लाइट का नजारा दिखाया गया है. फ्लाइट में एयर होस्टेज सभी यात्रियों का स्वागत कर रही है, लेकिन उसके चेहरे की मुस्कान बता रही है कि उसे किसी का इंतजार है जो अब आता ही होगा. थोड़ी ही देर में एक शख्स यात्रियों की लाइन में आता है जिसे देखकर एयर होस्टेस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता. ये शख्स कोई और नहीं बल्कि एयर होस्टेस का हसबैंड होता है जिसे देखने और सरप्राइज देने के लिए एयर होस्टेस कब से बेताब थी.
दोनों ने एक दूसरे पर यूं लुटाया प्यार
अपनी पत्नी को फ्लाइट में देखकर पति भी अपनी मुस्कान नहीं रोक पाता है और अपनी पत्नी यानी एयर होस्टेस का हाथ कसकर पकड़ लेता है और उस पर प्यार लुटाता है. दोनों एक दूसरे को देखकर खूब मुस्कुराते हैं और फिर पति अपनी सीट की ओर चला जाता है. ये प्यारा सा वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है जिसे लेकर यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: कोलकाता की ट्यूशन टीचर ने दिखाया स्टूडेंट्स का प्यार, खाने की प्लेट देखकर लोग बोले- किस्मत हो तो ऐसी
यूजर्स बोले, कितना खूबसूरत पल है
वीडियो को aishwaryatamta98 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…पति को देखकर कितनी खूबसूरत स्माइल दी है कितना प्यारा पल है. एक और यूजर ने लिखा…आज तो पति का दिन ही बन गया है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…उसका पूरा मन था अपने पति को हग करने का.
यह भी पढ़ें: Viral Video: तुम भी मदद करना…पेट्रोल पंप पर बारिश में भीगे नोट नहीं आए काम तो अंकल ने की मदद, वायरल वीडियो



.jpg)

