Balaghat Information : खेल-खेल में बच्चों ने खाया रतनजोत का फल, पांच हुए बीमार

Balaghat Information : केरा थाना वारासिवनी में ग्राम के नाला किनारे ईट-भट्टा के समीप खेल रहे थे।

By Mahesh Chouhan

Publish Date: Tue, 19 Mar 2024 12:40 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 19 Mar 2024 12:40 PM (IST)

Balaghat News : खेल-खेल में बच्चों ने खाया रतनजोत का फल, पांच हुए बीमार

HighLights

  1. जब बच्चे घर वापस लौटे और उल्टी करने लगे।
  2. जिला अस्पताल में उपचार के लिए कराया भर्ती।
  3. भरवेली थाना क्षेत्र में घर लौटने पर तबीयत हुई खराब।

Balaghat Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। जिले के भरवेली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भानपुर में खेल के दौरान बच्चों ने रतनजोत के फल को खा लिया। जिससे पांच बच्चों की तबियत खराब हो जाने पर उन्हें जिला अस्पताल में लाकर उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा हैं।

घर लौटने पर तबीयत हुई खराब

भानपुर निवासी आदर्श पिता दुर्योधन नान्हे 13 वर्ष, आदेश पिता महेश धवरे 12 वर्ष, पीयूष पिता नंदकिशोर डोंगरे 12 वर्ष, आराधना डोंगरे पांच वर्ष सभी निवासी भानपुर, नितिन पिता कमलेश खाण्डेकर नौ वर्ष निवासी केरा थाना वारासिवनी में ग्राम के नाला किनारे ईट-भट्टा के समीप खेल रहे थे, तभी पार में लगे रतनजोत के पेड़ से फल तोड़कर उन्होंने खा लिए।

परिजनों ने पूछा तो बोले-पेड़ का फल तोड़कर खाया था

जब बच्चे घर वापस लौटे और उल्टी करने लगे तो उनके परिजनों ने पूछा तो उन्होंने बताया कि पार में लगे पेड़ का फल तोड़कर उन्होंने खा लिया है। जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल बच्चों को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु