‘डरता कौन है मैं?’…18 हजार फीट से कूदे हरियाणवी ताऊ, VIDEO देख लोग हैरान

‘डरता कौन है मैं?’…18 हजार फीट से कूदे हरियाणवी ताऊ, VIDEO देख लोग हैरान


सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो लोगों का दिल जीत रहा है. जहां बढ़ती उम्र में ज्यादातर लोग आराम करना पसंद करते हैं, वहीं एक भारतीय दादाजी ने ऑस्ट्रेलिया में 18 हजार फीट की ऊंचाई से स्काइडाइविंग कर हर किसी को हैरान कर दिया. सबसे खास बात यह रही कि आसमान में छलांग लगाने से पहले जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें डर लग रहा है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “डरता कौन है मैं?” इसके बाद जो हुआ, उसने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया.

15 हजार फीट के बाद इस बार 18 हजार फीट से लगाई छलांग

वीडियो को अंकित नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उसने बताया कि यह दादाजी की पहली स्काइडाइविंग नहीं थी. इससे पहले भी वह 15 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगा चुके हैं. इस बार दोनों ने ऑस्ट्रेलिया में 18 हजार फीट से स्काइडाइव करने का फैसला किया. विमान में बैठने से पहले अंकित ने मजाक में पूछा कि बाबा डर तो नहीं लग रहा. इस पर दादाजी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया, “डरता कौन है मैं?” उनका यही जवाब सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है.

हवा में गूंजे ‘जय हिंद, जय भारत, जय हरियाणा’ के नारे

जैसे ही स्काइडाइव शुरू हुई, दादाजी का जोश और भी बढ़ गया. हवा में उड़ते हुए उन्होंने जोर-जोर से “जय हिंद, जय भारत, जय हरियाणा” के नारे लगाए. उनका उत्साह और देशभक्ति देखकर लोग भावुक हो गए. वीडियो को शेयर करते हुए अंकित ने लिखा, “दादाजी स्काइडाइविंग, 18,000 फीट इन ऑस्ट्रेलिया.” अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कोलकाता की ट्यूशन टीचर ने दिखाया स्टूडेंट्स का प्यार, खाने की प्लेट देखकर लोग बोले- किस्मत हो तो ऐसी

सोशल मीडिया पर दादाजी के फैन हो गए लोग

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दादाजी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, गेम ऑन पीक. दूसरे ने कहा…हवा में दादाजी के मुंह से ‘जय हिंद’ सुनकर रोंगटे खड़े हो गए. वहीं एक और यूजर ने लिखा, प्राउड ऑफ यू दादाजी. जय हरियाणा, जय भारत. कई लोगों ने कहा कि जिंदगी को खुलकर जीना हो तो दादाजी से सीखना चाहिए. वीडियो को ankitranabigmouth नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: तुम भी मदद करना…पेट्रोल पंप पर बारिश में भीगे नोट नहीं आए काम तो अंकल ने की मदद, वायरल वीडियो