हैवानियत की सारी हदें पार! बेबस कुत्ते के गले में ईंट बांधकर नदी में फेंका, VIDEO वायरल

हैवानियत की सारी हदें पार! बेबस कुत्ते के गले में ईंट बांधकर नदी में फेंका, VIDEO वायरल


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लाखों लोगों का दिल दहला दिया है. वीडियो में एक बेबस कुत्ते के साथ ऐसी क्रूरता दिखाई गई है जिसे देखकर लोग गुस्से से आगबबूला हो गए. एक शख्स पहले कुत्ते के गले में रस्सी बांधता है, फिर उसमें भारी ईंट लटका देता है और इसके बाद उसे पुल से सीधे नदी में फेंक देता है. पानी में गिरने के बाद कुत्ता अपनी जान बचाने के लिए तड़पता और संघर्ष करता नजर आता है. इस दिल दहला देने वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को झकझोर कर रख दिया. हजारों यूजर्स ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की.

VIDEO वायरल हुआ तो पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो फेसबुक पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. जांच के बाद 25 साल के मोहम्मद अली नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जा रहा है कि घटना बुधवार सुबह की है. वीडियो में आरोपी पहले कुत्ते के गले में रस्सी बांधता है, फिर उस रस्सी में एक बड़ी ईंट बांध देता है. इसके बाद वह कुत्ते को पुल से नदी में फेंक देता है. कुत्ता कुछ देर तक पानी में बचने की कोशिश करता दिखाई देता है.

लोगों का गुस्सा फूटा, बाकी लोगों की भी तलाश

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के आने तक उसे वहीं रोके रखा. मौके पर मौजूद लोगों ने उससे माफी भी मंगवाई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं वीडियो में दिखाई दे रहे तीन अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है. अगर उनकी भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Viral Video: तुम भी मदद करना…पेट्रोल पंप पर बारिश में भीगे नोट नहीं आए काम तो अंकल ने की मदद, वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग की. एक यूजर ने लिखा, “जो जानवरों के साथ ऐसा कर सकता है, वह इंसानों के लिए भी खतरा है.” दूसरे ने कहा, “बेजुबान जानवरों पर अत्याचार करने वालों को बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहिए.” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी तभी जानवरों के साथ होने वाली क्रूरता रुकेगी.” वीडियो को @Musaltaa नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कोलकाता की ट्यूशन टीचर ने दिखाया स्टूडेंट्स का प्यार, खाने की प्लेट देखकर लोग बोले- किस्मत हो तो ऐसी