पालतू कुत्ते के साथ घूम रही महिला के पीछे पड़ा भालू और उसके बाद.. कांप उठे यूजर्स- वीडियो वायरल

पालतू कुत्ते के साथ घूम रही महिला के पीछे पड़ा भालू और उसके बाद.. कांप उठे यूजर्स- वीडियो वायरल


कनाडा के अल्बर्टा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी धड़कन तेज हो जाएगी. एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ सुबह की सैर पर निकली थी. तभी करीब 180 किलो वजनी एक विशाल ग्रिजली भालू उनके पीछे पड़ गया. कुछ सेकेंड के इस खौफनाक पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इतना बड़ा खतरा सामने होने के बावजूद महिला ने घबराकर दौड़ने की गलती नहीं की और पूरे समय खुद को शांत रखा.

बार-बार हमला करने की कोशिश करता रहा भालू

यह घटना माउंट एंगाडिन लॉज के पास की बताई जा रही है. वीडियो में दिखाई देता है कि महिला अपने कुत्ते को पट्टे से पकड़े धीरे-धीरे पीछे हट रही है, जबकि विशाल भालू लगातार उनके पीछे चलता रहता है. महिला बार-बार शांत आवाज में कहती है, “नहीं… दूर जाओ.” इसी बीच भालू अचानक तेज रफ्तार से उनकी ओर दौड़ पड़ता है. महिला जोर से चिल्लाती है, लेकिन अपनी जगह से भागती नहीं. कुछ पल बाद भालू रुक जाता है और जंगल की ओर चला जाता है. इसके बाद महिला सुरक्षित जगह की ओर निकल जाती है.

प्रशासन ने जारी की चेतावनी

इस घटना के बाद अल्बर्टा फॉरेस्ट्री एंड पार्क्स विभाग ने इलाके में भालू को लेकर चेतावनी जारी कर दी है. माउंट शार्क रोड और रम्मेल लेक ट्रेल के आसपास आने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि इस इलाके में फिलहाल ग्रिजली भालू की मौजूदगी दर्ज की गई है, इसलिए बिना सावधानी के जंगल में जाना खतरनाक हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: तुम भी मदद करना…पेट्रोल पंप पर बारिश में भीगे नोट नहीं आए काम तो अंकल ने की मदद, वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर महिला की बहादुरी की तारीफ

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग महिला की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “यह बेहद डरावना था, लेकिन महिला ने जिस तरह हिम्मत दिखाई, वह काबिल-ए-तारीफ है.” दूसरे यूजर ने कहा, “अगर वह भागती तो शायद भालू हमला कर देता.” वहीं कई लोगों ने जंगल में ट्रैकिंग के दौरान हमेशा ‘बेयर स्प्रे’ साथ रखने और वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह भी दी.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कोलकाता की ट्यूशन टीचर ने दिखाया स्टूडेंट्स का प्यार, खाने की प्लेट देखकर लोग बोले- किस्मत हो तो ऐसी