महिला टी20 विश्व कप के 10वें संस्करण (ICC Women’s T20 World Cup 2026) के ग्रुप बी की दोनों सेमीफाइनलिस्ट तय हो चुकी हैं. डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड का सफर समाप्त हो गया है. शनिवार को हुए मैच में इंग्लैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद न्यूजीलैंड बाहर हो गई है. इस ग्रुप से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज टॉप-4 में पहुंची है.
3 खिलाड़ियों ने लिया संन्यास
इंग्लैंड के हाथों मिली इस हार के साथ न्यूजीलैंड की 3 दिग्गज खिलाड़ियों का इंटरनेशनल करियर समाप्त हुआ. सोफी डिवाइन, सूजी बेटस और ली ताहुहु ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. न्यूजीलैंड चाहती थी कि इन तीनों दिग्गजों को जीत के साथ विदाई दे, लेकिन इसके उलट टीम को एक शर्मनाक हार झेलनी पड़ी.
मुकाबले के बाद न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के प्लेयर्स ने संन्यास ले चुकी तीनों प्लेयर्स को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इस दौरान सोफी डिवाइन, सूजी बेटस और ली ताहुहु की आंखे नम थी. तीनों महान प्लेयर्स भावुक थीं.
यह भी पढ़ें- गेंदबाज या बल्लेबाज, बेलफास्ट में किसे मिलेगी ज्यादा मदद? पढ़ें IND vs IRE 2nd T20 की पिच रिपोर्ट
𝐄𝐧𝐝 𝐨𝐟 𝐚𝐧 𝐞𝐫𝐚 🥹
Sophie Devine, Suzie Bates and Lea Tahuhu together walk off the pitch one final time 🫡
Witness history from the stands at the #T20WorldCup, tickets here ➡️ pic.twitter.com/uKOvhpUPM9
— ICC (@ICC) June 27, 2026
आज भारत के लिए ‘करो या मरो’ वाला मैच
ग्रुप B से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंच गई है, लेकिन ग्रुप B का फैसला आज होगा. आज दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत मैच है. ऑस्ट्रेलिया के 8 अंक हैं, भारत और दक्षिण अफ्रीका के 6-6 अंक हैं.
यह भी पढ़ें- बदलाव, लेकिन फिर भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं दी जगह… IND vs IRE दूसरे टी20 के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी प्लेइंग-11
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी, फिर अगर दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश को हराकर 8 अंकों तक पहुंच भी जाए तो नेट रन रेट भारत का (+2.268) बेहतर है. लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया जीत जाती है और दक्षिण अफ्रीका भी, तो भारत का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर खत्म हो जाएगा.





