Golali Karimi Viral Afghan Model: अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार आने के बाद महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंधों की खबरें सामने आती रहती है. वहीं आपने भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली अफगानी महिलाओं की तस्वीरे देखी होंगी जिनमें वह अपने पूरे शरीर को ढका हुआ बुर्का पहने हुए नजर आती है. लेकिन इस बार अफगानिस्तान में महिलाओं पर कड़े प्रतिबंध के बाद अफगानिस्तान की पूर्व टीवी एंकर अपने कपड़ों को लेकर खूब चर्चा में है. अफगानिस्तान की पूर्व टीवी एंकर और पत्रकार गोलाली करीम इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. कभी अफगानिस्तान में बुर्का पहने टीवी स्क्रीन पर खबरें पढ़ने वाली गोलाली अब फ्रांस में मॉडलिंग कर रही है और अपने पहनावे और लाइफस्टाइल को लेकर बहस के बीच चर्चा का केंद्र बन गई है. कुछ लोग उनकी इस नई जिंदगी के फैसले का समर्थन कर रहे हैं, तो कई यूजर्स उन्हें अफगान संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ बता रहे हैं. इस बीच गोलाली का एक इंटरव्यू और उनके बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिस पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
टीवी स्क्रीन से मॉडलिंग की दुनिया तक पहुंची अफगानी महिला
रिपोर्ट्स के अनुसार गोलाली करीम पहले अफगानिस्तान के शमशाद टीवी, लेमर टीवी और बाद में पेरिस स्थित बेगम टीवी में बतौर एंकर और पत्रकार काम कर चुकी है. तालिबान शासन के बाद गोलाली अफगानिस्तान छोड़ फ्रांस चली गई, जहां उन्होंने मॉडलिंग और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में कदम रखा. आज इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2.8 लाख और टिक टॉक पर 2.3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है. वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में गोलाली ने कहा कि वह वहीं कपड़े पहनना चाहती है, जिनमें उन्हें खुशी और कॉन्फिडेंस महसूस हो. उन्होंने साफ कहा कि उनके पहनावे के आधार पर लोगों का उनके बारे में गलत धारणा बनाकर उन्हें परेशान करते हैं. गोलाली के इन्हीं बयानों के बाद वह चर्चा में आ गयी.
कपड़ों को लेकर शुरू हुई बहस
सोशल मीडिया पर कई अफगान यूजर्स का कहना है कि गोलाली का पहनावा और लाइफस्टाइल अफगानिस्तान की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है. कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि गोलाली ने आजादी के नाम पर अपनी जड़ों से दूरी बना ली है. वहीं गोलाली का कहना है कि पेरिस में रहने और मॉडलिंग करने के कारण उनका पहनावा अलग है, उन्होंने दावा किया कि उनके पहनावे और मॉडलिंग करियर के चलते उन्हें कई बार ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और पेरिस में कुछ लोगों ने उन पर हमला करने की कोशिश भी की, जिसके चलते उन्हें सुरक्षा कारणों से चार बार घर बदलना पड़ा. अफगानिस्तान की पूर्व टीवी एंकर गोलाली के इन बयानों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी फोटो को लेकर लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं. कई लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, तो कई लोग उनके कपड़ों को लेकर भी अलग-अलग तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें-Venezuela Earthquake Viral Video: धरती डोली, लोग भागे… और फिर खामोशी! कैमरे में कैद हुआ वेनेजुएला का डरावना मंजर; देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर बंटी राय
गोलाली करीम को लेकर इंटरनेट इन दिनों दो हिस्सों में बंटा है. कुछ यूजर्स ने उनके फैसले का समर्थन किया, जबकि कई लोग ने आलोचना की. एक यूजर ने लिखा कपड़ों पर बहस करने से बेहतर है कि लोग अफगानिस्तान में बढ़ रहे अपराध और महिलाओं की समस्या पर बात करें. वही दूसरे यूजर ने कहा तुम पश्तून लड़की हो, तुम्हें ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए. एक और यूजर ने कमेंट में लिखा पश्चिमी देशों में लोग दूसरों के कपड़ों पर ध्यान नहीं देते, असली चिंता समाज की बड़ी समस्याएं होनी चाहिए. वहीं एक यूजर ले कमेंट किया अफगानिस्तान की महिलाओं को भी अपने हिसाब से जिने का अधिकार मिलना चाहिए. वहींं कुछ लोगों का मानना है कि गोलाली अपनी संस्कृति से दूर चली गई है, जबकि सपोर्ट करने वालों का कहना है कि हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का अधिकार हैं, चाहे वह अफगानिस्तान की महिला हो या किसी दूसरे देश की.
ये भी पढ़ें-Viral Post: तेजस एक्सप्रेस में यात्री को परोसा दिया ‘मक्खी वाला खाना’, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तस्वीर





