500% प्रॉफिट से हिलाया था बॉक्स ऑफिस, इस फिल्म ने बदली कपूर खानदान के लाडले की किस्मत

500% प्रॉफिट से हिलाया था बॉक्स ऑफिस, इस फिल्म ने बदली कपूर खानदान के लाडले की किस्मत


कपूर खानदान के लाडले और बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में शुमार रणबीर कपूर को इंडस्ट्री में करीब दो दशक का वक्त बतौर एक्टर होने वाला है. साल 2007 में अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाले रणबीर आज के दौर के टॉप एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने लंबे करियर में कई बेहतरीन फिल्मों से दिल जीता है. आज हम आपको उनकी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बारे में बता रहे हैं. इसने टिकट खिड़की पर ऐसा धमाल मचाया था कि हर कोई उनका फैन बन गया था.

बनी थी रणबीर कपूर की सबसे बड़ी फिल्म

यहां रणबीर कपूर की जिस फिल्म की बात हो रही है उसका नाम है ‘एनिमल’. दिसंबर 2023 में रिलीज हुई एनिमल ने टिकट खिड़की पर जोरदार धमाका किया था. इस फिल्म ने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई की थी. ताबड़तोड़ कमाई करके एनिमल रणबीर के करियर की सबसे कामयाब फिल्म बन गई थी. 

ये भी पढ़ें: मां बनने के लिए अनुष्का रंजन ने झेला इतना दर्द, बोलीं- IVF के लिए 150 इंजेक्शन सहे

हुआ था 500 परसेंट प्रॉफिट

साल 2007 में डेब्यू करने वाले रणबीर को करियर की सबसे बड़ी शोहरत और सबसे बेहतरीन कामयाबी 16 साल बाद यानी साल 2023 में मिली थी. इस बेहतरीन एक्शन क्राइम फिल्म में उन्होंने विजय सिंह नाम का किरदार निभाया था. वहीं उनके साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, सौरभ सचदेवा और सलोनी बत्रा जैसे कलाकार भी नजर आए थे. वहीं मशहूर एक्टर बॉबी देओल ने इसमें अबरार हक नाम के विलेन किरदार से फैंस का दिल जीत लिया था.

एनिमल का डायरेक्शन वी एस रेड्डी ने किया था. वहीं इसे प्रोड्यूस टी-सीरीज, भद्रकाली पिक्चर्स और सिने1 स्टूडियो के बैनर तले किया गया था. IMDb की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये था. जबकि इसने वर्ल्डवाइड 901 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस हिसाब से एनिमल को 500 परसेंट का तगड़ा मुनाफा हुआ था. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स ने दे दिया बड़ा हिंट, SS Rajamouli की Varanasi के लिए होने जा रही है इतिहास की सबसे बड़ी OTT डील

एनिमल का अगला पार्ट भी बनेगा

बता दें कि मेकर्स एनिमल का अगला पार्ट भी लाने वाले हैं. इसका नाम ‘एनिमल पार्क’ होगा. हालांकि इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं है. फिलहाल रणबीर अपनी अपकमिंग और मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में हैं. दो पार्ट में बन रही रामायण का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होगा.