ट्रेन के इंजन में घुसी अजगर की खूंखार औलाद, लोको पायलट के छूटे पसीने- वीडियो वायरल

ट्रेन के इंजन में घुसी अजगर की खूंखार औलाद, लोको पायलट के छूटे पसीने- वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं. आपने अजगर के बच्चों को अक्सर कबाड़ या फिर जंगलों में देखा होगा लेकिन इस बार ये जनाब ट्रेन के इंजन में निकल आए हैं. जी हां, वीडियो में एक लोको में कुछ लोग खतरनाक अजगर के बच्चे को निकालते दिखाई दे रहे हैं. जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

ट्रेन के लोको में घुसा अजगर का बच्चा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ट्रेन के लोको में कुछ लोग भीड़ लगाकर खड़े हैं. पहले देखने पर तो कुछ समझ नहीं आता लेकिन जैसे ही कैमरा पास जाता है वैसे ही सारा मामला क्लियर हो जाता है. लोको में खड़ा एक शख्स जिसके हाथ में सांप की पूछ है वो उसे धीरे-धीरे ऊपर खींचता है, लेकिन जैसे ही वो उसे बाहर निकालता है लोगों के होश उड़ जाते हैं. वो जिसे साधारण सांप समझ रहे थे असल में वो खतरनाक अजगर का बच्चा था जो किसी पर भी हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर सकता था. इसमें सबसे ज्यादा खतरा लोको पायलट को था.

बेहद खतरनाक होता है बेबी अजगर

आपको बता दें कि अजगर का बच्चा अजगर जितना तो खतरनाक नहीं होता लेकिन अगर किसी को काट ले तो काफी ज्यादा नुकसान उस जगह कर सकता है. इसके दांत बेहद नुकीले और सुईं की तरह होते हैं जो आसानी से शरीर में घुस तो जाते हैं लेकिन उतनी आसानी से बाहर नहीं निकलते हैं. यही वजह है कि लोको में अजगर का बच्चा निकलने पर वहां खड़े स्टाफ के होश फाख्ता हो गए थे.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कूलर के अंदर बैठा था नागराज, ढक्कन खोला तो उड़े होश; वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा

यूजर्स भी रह गए हैरान

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्स से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अब तो ट्रेन में बैठे लोको पायलट भी सुरक्षित नहीं हैं. एक और यूजर ने लिखा…बेहद ही डरा देने वाला नजारा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….बड़े खतरनाक लोग हैं, हाथों से ही अजगर को पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें: Fridge Cleaning Accident: चालू फ्रिज की सफाई करना बना जानलेवा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; देखें वीडियो