‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’ केतन हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस- भड़के यूजर

‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’ केतन हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस- भड़के यूजर


पुणे के पास स्थित लोहागढ़ किला पर घूमने गए कारोबारी केतन अग्रवाल की संदिग्ध मौत का मामला अब हत्या में बदल गया है, जिसमें पुलिस ने सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है. अब सोशल मीडिया पर इस मामले को राजा रघुवंशी हत्याकांड से जोड़कर चर्चा का विषय बनाया जा रहा है. आपको बता दें कि पिछले साल राजा रघुवंशी की हत्या उनकी बीवी सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी थी.  ऐसे में वैसा ही हत्याकांड अब पुणे से सामने आया है जहां केतन नाम के कारोबारी की हत्या उसकी मंगेतर ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर कर दी थी. सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

गुस्से में सोशल मीडिया, बोला अच्छा सिला दिया तूने सच्चे प्यार का

लोहागढ़ किला पर हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त गुस्सा और भावुक प्रतिक्रिया पैदा कर दी है, जहां यूजर्स केतन अग्रवाल के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं और सिया गोयल व चेतन चौधरी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की बात कह रहे हैं. कई लोग इस घटना को भरोसे और रिश्तों के साथ हुई क्रूर धोखाधड़ी बता रहे हैं, तो कुछ यूजर्स पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए इसे बेहद दुखद और दिल दहला देने वाला मामला बता रहे हैं. कुछ यूजर्स ने गानों की लाइनों को लिखकर इसे राजा रघुवंशी से जोड़कर लिखा…अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अगर प्यार नहीं था तो छोड़ ही देती, मारने की क्या जरूरत थी.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कूलर के अंदर बैठा था नागराज, ढक्कन खोला तो उड़े होश; वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा

संदिग्ध मौत बदली सुनियोजित हत्याकांड में?

आपको बता दें कि पहले ये मामला संदिग्ध मौत का लग रहा था लेकिन जांच में सामने आया कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उसने चेतन के साथ मिलकर कई महीनों तक प्लान बनाया, दोनों के बीच 6 महीने में 2000 से ज्यादा कॉल हुए, पहले 14 जून को किले से धक्का देने की कोशिश नाकाम रही तो सांप देखने का बहाना बनाया गया, इसके बाद सिया ने केतन का पासपोर्ट तक नष्ट कर बाली ट्रिप रुकवा दी और आखिरकार उसे लोहागढ़ किले ले जाकर पहले से मौजूद चेतन की मदद से कथित तौर पर धक्का देकर हत्या कर दी गई. पुलिस CCTV, कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: Fridge Cleaning Accident: चालू फ्रिज की सफाई करना बना जानलेवा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; देखें वीडियो