Lok Sabha Election Updates: राज ठाकरे दिल्ली में, मोदी-शाह से मुलाकात संभव, क्या आज NDA में शामिल हो जाएगी MNS
Lok Sabha Election Updates; भाजपा की दक्षिण भारत पर खास नजर है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं।
By Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 19 Mar 2024 08:00 AM (IST)
Up to date Date: Tue, 19 Mar 2024 08:00 AM (IST)
HighLights
- लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज
- 19 अप्रैल से होगी मतदान की शुरुआत
- 4 जून को मतगणना, यहां पढ़िए आज का पूरा सियासी घमासान
एजेंसी, नई दिल्ली (Lok Sabha Election Updates)। लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद तमाम दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ प्रचार में जुट गए हैं। बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप तेज होते जा रहे हैं। यहां पढ़िए दिनांक 19 मार्च 2024, मंगलवार की लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर अपडेट
महाराष्ट्र: राज ठाकरे दिल्ली में, जानिए क्या है चर्चा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे दिल्ली में हैं। आज इनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हो सकती है। महाराष्ट्र की एनडीए सरकार में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी दिल्ली में हैं। माना जा रहा है कि एमएनएस भी एनडीए में शामिल हो सकती है।
भाजपा साउथ मुंबई सीट दे सकती है। हालांकि राज ठाकरे दो सीट की मांग कर रहे हैं। उम्मीद है कि आज शाम तक इस पर फैसला हो जाएगा।
सबको घर उपलब्ध कराने का मोदी सरकार का वादा एक घोटाला साबित हुआ है। मोदी की गारंटी में झूठ की ताकत मिली हुई है। कांग्रेस को कोसने में व्यस्त प्रधानमंत्री ने 10 वर्षों में कांग्रेस से कम घर बनाए। 1.2 करोड़ कम घर। – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
महाराष्ट्र: प्रिया दत्त छोड़ सकती हैं कांग्रेस, शिवसेना (शिंदे) में हो सकती हैं शामिल
प्रिया दत्त लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस पार्टी छोड़ सकती हैं। इस तरह कांग्रेस को एक और झटका लग सकता है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करना चाहते हैं।
2019 में प्रिया दत्त मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से भाजपा की पूनम महाजन से हार गई थीं। इसके बाद से वह पार्टी के भीतर हाशिए पर हैं। उनकी हार के बाद कांग्रेस ने उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी।


