सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने 15 परिवारों के चराग उजाड़ दिए. हादसा इतना भीषण था कि लोगों ने तीसरी मंजिल से कूद कूदकर अपनी जान बचाई. कोई तारों में फंस गया तो कोई धुआं बनकर उड़ गया. मंजर इतना डरावना और भयावह था कि जिसने भी देखा उसकी आंखों से आंसू निकल पड़े. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इमारत की तीसरी मंजिल पर चल रहे गेमिंग जोन में ज्यादातर लोग 24-25 साल के थे, जिसमें मरने वाल सभी 15 लोग नौजवान थे. अब उनकी मौत पर सोशल मीडिया काफी भावुक है और लोग अपनी अपनी तरह से उन आत्माओं को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
लखनऊ अग्निकांड के बाद भावुक हुआ सोशल मीडिया
लखनऊ का यह हादसा सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि पंद्रह हंसते-खेलते परिवारों की दुनिया उजाड़ देने वाला वो दुख है जो कभी खत्म नहीं होगा. जिन माओं ने सुबह चूमकर अपने बच्चों को विदा किया था, उन्हें क्या पता था कि शाम को उनके आंगन के वो सबसे खूबसूरत चिराग हमेशा के लिए बुझ जाएंगे. उन मासूमों अधूरे ख्वाब और उनकी यादें अब उन सूने घरों की दीवारों पर एक ऐसा गहरा जख्म बनकर रह गई हैं, जो शायद वक्त भी कभी नहीं भर पाएगा. इस खौफनाक आग ने सिर्फ पंद्रह जिंदगियां नहीं छीनीं, बल्कि कई मां-बाप के जीने की वजह ही छीन ली. आज पूरा देश उन बेबस और तड़पते परिवारों के इस असीम दर्द में शामिल है और नम आंखों से उन मासूम आत्माओं की शांति के लिए दुआ कर रहा है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण हादसा. आग लगने से 15 लोगों की मौत, सभी की उम्र 24 से 25 साल pic.twitter.com/peXEv7bBUb
— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) June 22, 2026
वो जो न आने वाला है न…इंटरनेट यूजर्स ने यूं दी मृतकों को श्रद्धांजलि
अब सोशल मीडिया पर इस हादसे को लेकर यूजर्स अपने तरीके से मृतकों के लिए भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ऐ मौत! तुझे तरस न आया उन पर, क्या बीती होगी माओं के दिल पर. एक और यूजर ने जॉन एलिया का शेर लिखते हुए कहा….वो जो न आने वाला है ना उससे हमें मतलब है, आने वालों से क्या मतलब, आते हैं आते होंगे. आज जॉन एलिया के ये शेर याद करके मैं अपने दोस्त के लिए आंसू बहा रहा हूं. एक और यूजर ने लिखा…अब इन खुशनुमा मौसम का क्या करना, जब इसे सुहाना बनाने वाला यार ही चला गया.
यह भी पढ़ें: Fridge Cleaning Accident: चालू फ्रिज की सफाई करना बना जानलेवा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; देखें वीडियो
सोमवार को हुआ था भीषण हादसा
आपको बता दें कि सोमवार को लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया इलाके में एक दुकान में भीषण आग लग गई थी जिसमें नीचे एक पेट शॉप थी और ऊपर गेमिंग जोन बना हुआ था. बताया जा रहा है कि पेट शॉप में आग लगने से उसके ऊपर वाले फ्लोर पर आग इतनी फैल गई कि वहां काम करने वाले और गेम खेलने आए लोगों में से 15 लोगों की मौत हो गई. इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए, लोगों ने फंसे हुए व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने में प्रशासन की मदद की.
यह भी पढ़ें: Viral Video: कूलर के अंदर बैठा था नागराज, ढक्कन खोला तो उड़े होश; वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा





