आस्था और भक्ति का ऐसा नजारा कम ही देखने को मिलता है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है. अयोध्या एयरपोर्ट से सामने आए एक वायरल वीडियो में एक एयरहोस्टेस की श्रद्धा ने हर किसी को भावुक कर दिया. जैसे ही फ्लाइट लैंड होती है और एयरहोस्टेस विमान से बाहर निकलती है, वह सीधे श्री राम जन्मभूमि की दिशा में झुककर माथा टेक देती है. यह दृश्य इतना खास है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और जमकर शेयर कर रहे हैं.
फ्लाइट से उतरते ही दिखी गहरी आस्था
वीडियो में नजर आता है कि एयरहोस्टेस जैसे ही प्लेन से नीचे उतरती है, वह कुछ कदम आगे बढ़ती है और फिर जमीन पर सिर रखकर भगवान श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करती है. वहां मौजूद लोग भी इस पल को देखकर हैरान रह जाते हैं. यह नजारा दिखाता है कि आस्था किसी भी पेशे या जगह की मोहताज नहीं होती. हालांकि एबीपी लाइव वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, खबर केवल सोशल मीडिया पर हो रहे दावों के आधार पर लिखी गई है.
Touching down in Ayodhya ignites a deep sense of pride.
Proud to be a Hindu. Jai Shri Ram! 🚩 pic.twitter.com/x9rYRVm7ot
— Bhumi Dixit (@bhumidixit__) June 21, 2026
अयोध्या पहुंचते ही किया नमन
बताया जा रहा है कि यह वीडियो अयोध्या एयरपोर्ट का है, जहां हाल ही में यात्रियों और स्टाफ के बीच धार्मिक भावनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं. एयरहोस्टेस का यह अंदाज लोगों को इसलिए भी खास लगा क्योंकि उसने बिना किसी दिखावे के अपने विश्वास को जाहिर किया. यह पल कैमरे में कैद हो गया और अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: कूलर के अंदर बैठा था नागराज, ढक्कन खोला तो उड़े होश; वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा
सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने लिखा कि “यही है सच्ची भक्ति.” कुछ ने कहा कि “दिल जीत लिया इस दृश्य ने.” वहीं कुछ लोग इसे भारत की संस्कृति और आस्था की खूबसूरत झलक बता रहे हैं. तो वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि अगर आप इतनी बड़ी भक्त हैं तो अपनी भक्ति को अपने तक रखें, कैमरे के सामने ढोंग करने से श्री राम खुश नहीं होते. वीडियो को @bhumidixit__ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है.
यह भी पढ़ें: Fridge Cleaning Accident: चालू फ्रिज की सफाई करना बना जानलेवा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; देखें वीडियो





