FIFA का गदर, बांग्लादेश में भेड़ पर चढ़ा मैसी का रंग, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

FIFA का गदर, बांग्लादेश में भेड़ पर चढ़ा मैसी का रंग, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप


फुटबॉल का खुमार जब सिर चढ़कर बोलता है, तो सरहदें छोटी पड़ जाती हैं और दीवानगी इतिहास रच देती है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर पूरी दुनिया में उत्साह चरम पर है, लेकिन साउथ एशिया में अर्जेंटीना और लियोनेल मेसी को लेकर जो पागलपन दिख रहा है, उसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. डिएगो माराडोना के जमाने से शुरू हुआ यह प्यार मेसी के दौर में एक अलग ही लेवल पर पहुंच चुका है. हाल ही में अल्जीरिया के खिलाफ मेसी की धमाकेदार हैट्रिक ने फैंस में ऐसा जोश भरा है कि सोशल मीडिया पर अर्जेंटीना के सपोर्टर्स की अनोखी और हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे भाई साहब! ये तो नेक्स्ट लेवल है.

भेड़ को रंगा जर्सी के रंग में तो कहीं बना डाला पानी में तैरता स्टेडियम

अर्जेंटीना के फैंस अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए किस हद तक जा सकते हैं, इसकी बानगी इन दिनों सोशल मीडिया पर साफ दिख रही है. बांग्लादेश के कुश्तिया शहर से एक वीडियो सामने आया है, जहां एक शख्स अपनी भेड़ को अर्जेंटीना की स्काई ब्लू और व्हाइट जर्सी के रंग में रंगकर सड़कों पर टहला रहा है. वहीं, भारत के केरल में तो दीवानगी ने सारी हदें पार कर दी हैं. केरल के एक फैन ने अपने पूरे बंगले को ही अर्जेंटीना की जर्सी के रंग में पेंट करवा दिया है, जो दूर से ही चमक रहा है.

केरल पर्यटन विभाग ने शेयर किया नदी के बीचों-बीच बना अनोखा स्टेडियम

केरल में फुटबॉल का क्रेज इस कदर है कि खुद वहां के पर्यटन विभाग ने एक ऑफिशियल वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में फैंस ने नदी के ठीक बीचों-बीच एक तैरता हुआ ‘मिनी फुटबॉल स्टेडियम’ बना डाला है, जिसमें अर्जेंटीना की पूरी टीम के बड़े-बड़े कटआउट्स लगाए गए हैं. केरल टूरिज्म ने इसे अर्जेंटीना के लिए एक अनोखा और सबसे बेहतरीन ट्रिब्यूट बताया है. पूरे साउथ एशिया में इस समय दूसरी टीमों के मुकाबले अर्जेंटीना और मेसी को लेकर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कूलर के अंदर बैठा था नागराज, ढक्कन खोला तो उड़े होश; वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा

सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़

इन वायरल वीडियोज को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “केरल के लोगों का फुटबॉल लव सच में इस दुनिया से बाहर का है, अद्भुत.” दूसरे यूजर ने लिखा, “मेसी भाई की हैट्रिक के बाद तो यह दीवानगी और बढ़नी ही थी, इस बार वर्ल्ड कप फिर हमारा है.” वहीं बांग्लादेश वाले वीडियो पर एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “भाई ने भेड़ को भी अर्जेंटीना का फैन बना दिया, ये फैन बेस सबसे अलग है.” कुल मिलाकर, मेसी और अर्जेंटीना इस समय इंटरनेट पर राज कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Fridge Cleaning Accident: चालू फ्रिज की सफाई करना बना जानलेवा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; देखें वीडियो