Bihar Health Minister Viral Video: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में नेताओं, मंत्रियों और आम लोगों ने योग कर फिटनेस का संदेश दिया, लेकिन इस बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. वीडियो में मंत्री जी योग करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी कुछ मुद्राएं ऐसी है कि इंटरनेट पर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है. यह वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं.
योग करते-करते वायरल हो गए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक योग प्रशिक्षक लोगों को योगासन कर रहा है. आसपास मौजूद लोग प्रशिक्षक के निर्देशों का पालन करते हुए योग कर रहे हैं. इसी दौरान कैमरा बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पर जाता है, जो बाकी लोगों के साथ योग करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि उनके हाथ-पैर और शरीर के मूवमेंट बाकी लोगों से थोड़ी अलग नजर आती है. वह कभी पैर की जगह कहीं और हाथ ले जाते दिखे, तो कभी प्रशिक्षक की मुद्रा से बिल्कुल अलग पोज में दिखाई देते हैं. वहीं इस वीडियो को देखकर कई लोग कह रहे हैं कि इन्होंने तो रामदेव को फेल कर दिया. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इस पर मजेदार कमेंट करने लगे. इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके है और कई लोग इस वीडियो को देखकर कई लोग कमेंट भी कर रहे हैं.
कौन है वे लोग जो कहे रहे थे निशांत कुमार का खुद का स्वास्थ्य ठीक नहीं,
देखिए निशांत कुमार ने आज के दिन का सबसे बेहतरीन योग किया है
Happy yoga day pic.twitter.com/nZgYPxTFDZ
— 🏅Anwar Ali (@Anwarali_0A) June 21, 2026
ये भी पढ़ें-Video: गाड़ी के नीचे छिपी थी नन्ही-सी जान, इस पुलिस जवान की तत्परता से बच गई जान- सलाम कर रहे यूजर्स
वीडियो देख यूजर्स ने स्वास्थ्य मंत्री के लिए मजे
इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जहां हजारों लोग इसे देख चुके हैं. वीडियो पर यूजर्स ने जमकर मजेदार रिएक्शन दिए. एक यूजर ने लिखा यार इन्होंने तो योगा टीचर को भी पीछे छोड़ दिया. दूसरे ने मजाक करते हुए लिखा गौर से देखिए योगा टीचर को, यही तो बता रहे हैं कि सही होगा कैसे होता है. एक और यूजर ने कमेंट किया जिनका खुद का स्वास्थ्य ठीक नहीं बताया जाता है, वह अब योग कर रहे हैं चलिए कम से कम कोशिश तो कर रहे हैं. वहीं एक यूजर ने मजाक करते हुए कमेंट किया सब बाएं पैर को छू रहे हैं और निशांत जी को दाएं पैर में खुजली हो रही है. वीडियो पर एक और यूजर ने लिखा इसी बहाने स्वास्थ्य मंत्री जी खुद भी स्वस्थ हो जाएंगे, तो दूसरे ने कहा शरीर में अभी भी थोड़ी लचक बाकी है. उनके एक और यूजर ने मजाक के अंदाज में कमेंट किया पंछी बनू उड़ता फिरू मस्त गगन में…
ये भी पढ़ें-Viral Video : ये तो अत्याचार है… वीडियो देखकर टूट जाएगा समोसा लवर्स का दिल, तलने के बजाय पेंट किया जा रहा





