आपदा में अवसर, कोलकाता की बाढ़ में शख्स बना टैक्सी, लोगों को कंधे पर बैठा पार कराई सड़क

आपदा में अवसर, कोलकाता की बाढ़ में शख्स बना टैक्सी, लोगों को कंधे पर बैठा पार कराई सड़क


कोलकाता में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी क्या भरा, लोगों ने मुसीबत में भी जुगाड़ और मजे लेने का नया तरीका ढूंढ निकाला. सोशल मीडिया पर कोलकाता के भवानीपुर इलाके का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. जलभराव से परेशान एक शख्स को सड़क पार कराने के लिए दूसरे शख्स ने उसे अपनी पीठ पर ही उठा लिया और ‘मानव सवारी’ बनकर पानी के बीच से निकाल दिया. इंटरनेट पर इस वीडियो को ‘विशेष उबर राइड’ का नाम दिया जा रहा है. इस अनोखी मदद और देसी जुगाड़ के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं.

भवानीपुर की सड़क पर दिखी ‘वॉटर क्रॉसिंग सर्विस’

यह पूरा मामला कोलकाता के भवानीपुर इलाके का है, जहां भारी बारिश के बाद सड़कों पर घुटनों तक गंदा पानी भर गया था. ‘बिहार x बंगाल’ नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिना शर्ट पहने शख्स पानी में उतरता है. वह वहां खड़े एक दूसरे शख्स को बिना पैर गीले किए सड़क पार कराने के लिए अपनी पीठ पर (पिग्गीबैक) बिठा लेता है. इसके बाद वह शख्स बेहद सावधानी से गहरे पानी के बीच से होते हुए उसे सड़क के दूसरी तरफ सूखी जगह पर छोड़ देता है. वहां खड़े बाकी लोग भी इस अनोखे नजारे को बड़े चाव से देखते नजर आ रहे हैं.

वायरल वीडियो में ‘उबर’ का तड़का और ड्रेनेज सिस्टम पर सवाल

वीडियो को और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए इस पर बकायदा टेक्स्ट लिखा गया है…”भवानीपुर क्षेत्र के लिए विशेष उबर राइड” और इसके कैप्शन में इसे “वॉटर क्रॉसिंग सर्विस” का नाम दिया गया है . हालांकि, इस मजाकिया अंदाज के पीछे कोलकाता के खराब ड्रेनेज सिस्टम का दर्द भी छिपा हुआ है. मानसून की शुरुआत में ही शहर की सड़कों का समंदर बन जाना प्रशासन के दावों की पोल खोलता है. यह वीडियो जहां लोगों को हंसा रहा है, वहीं दूसरी तरफ यह जलभराव की गंभीर समस्या की ओर भी ध्यान खींच रहा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कूलर के अंदर बैठा था नागराज, ढक्कन खोला तो उड़े होश; वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा

‘ये तो उबर अल्ट्रा प्रो है’ यूजर्स ने लिए मजे

सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है और लोग जमकर चुटकियां ले रहे हैं . एक यूजर ने हंसते हुए लिखा, “भाई, ये तो उबर का भी बाप निकला, इसे ‘उबर अल्ट्रा प्रो’ का अवॉर्ड मिलना चाहिए”. वहीं दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए पूछा, “भाई, मुझे भी यह राइड बुक करनी है, इसका ऐप कहां मिलेगा और किराया कितना है?”. इसके उलट कुछ लोग गुस्से में भी नजर आए, एक यूजर ने कमेंट किया, “यह नजारा भले ही मजेदार हो, लेकिन यह कोलकाता के घटिया सीवेज और ड्रेनेज सिस्टम की असलियत बयां कर रहा है”.

यह भी पढ़ें: Fridge Cleaning Accident: चालू फ्रिज की सफाई करना बना जानलेवा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; देखें वीडियो