Video: जोमैटो के दिव्यांग डिलीवरी बॉय ने पेश की मिसाल, बेंगलुरु के शख्स ने यूं बढ़ाया हौसला

Video: जोमैटो के दिव्यांग डिलीवरी बॉय ने पेश की मिसाल, बेंगलुरु के शख्स ने यूं बढ़ाया हौसला


सोशल मीडिया पर हर रोज हजारों वीडियो आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे हमारी आत्मा को छू लेते हैं और इंसानियत पर हमारा भरोसा और मजबूत कर देते हैं. ऐसा ही एक दिल को पिघला देने वाला वीडियो बेंगलुरु से सामने आया है, जहां एक शख्स की जोमैटो के दिव्यांग डिलीवरी एजेंट के साथ हुई छोटी सी मुलाकात ने इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया है. इस मुलाकात में पैसों से बड़ी इज्जत और सहानुभूति की जो मिसाल दिखी, उसने सोशल मीडिया यूजर्स की आंखों में आंसू ला दिए हैं. यह वीडियो इस बात का सबसे बड़ा सबूत है कि कभी-कभी हमारे बोले गए दो मीठे बोल किसी के लिए दुनिया की सबसे बड़ी दौलत बन जाते हैं.

“कुछ डिलीवरी खाने से ज्यादा याद रह जाती हैं”

यह पूरा मामला बेंगलुरु का है, जिसे साई हर्षा नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है. हर्षा ने जब अपने खाने का ऑर्डर लिया, तो डिलीवरी देने आया शख्स शारीरिक रूप से दिव्यांग था और तीन पहियों वाली सपोर्टिंग बाइक पर काम कर रहा था. हर्षा ने न सिर्फ उससे खाना लिया, बल्कि उसके पास जाकर बेहद प्यार से बातचीत शुरू की. हर्षा ने उससे पूछा कि “आप जो काम कर रहे हैं वो वाकई कमाल है, क्या लोग आपके साथ अच्छा व्यवहार करते हैं? इस पर उस डिलीवरी बॉय ने बेहद मासूमियत और बड़ी सी मुस्कान के साथ जवाब दिया कि “हां, ज्यादातर कस्टमर्स बहुत अच्छे और मददगा”र होते हैं.

100 रुपये की टिप और ‘सर’ शब्द ने जीता दिल

बातचीत के बाद हर्षा ने उस डिलीवरी एजेंट को प्रेरणादायक बताते हुए दिल से धन्यवाद कहा और सम्मान के तौर पर 100 रुपये की टिप दी. लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि हर्षा ने उस शख्स को टिप से ज्यादा इज्जत दी. हर्षा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कुछ डिलीवरी खाने से ज्यादा समय तक आपके साथ रह जाती हैं”. इस वीडियो ने यह साबित कर दिया है कि सर्विस सेक्टर में काम करने वाले लोगों को पैसों से ज्यादा हमारे सम्मान और दो पल की तसल्ली की जरूरत होती है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कूलर के अंदर बैठा था नागराज, ढक्कन खोला तो उड़े होश; वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा

‘इस बंदे के जज्बे को सलाम है’ भावुक हुए यूजर्स

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है और लोग इस डिलीवरी एजेंट की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं. एक यूजर ने भावुक होते हुए लिखा, “पैसे तो हर कोई दे देता है, लेकिन किसी को ‘सर’ कहकर इतनी इज्जत देना वाकई बहुत बड़ी बात है, हर्षा भाई ने दिल जीत लिया”. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “तमाम दिक्कतों के बाद भी इस डिलीवरी बॉय के चेहरे की मुस्कान और पॉजिटिविटी देखकर मुझे रोना आ गया, यह हम सबके लिए एक बड़ी सीख है”. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “ये लोग समाज के असली हीरो हैं जो किसी के आगे हाथ फैलाने की बजाय मेहनत करके खा रहे हैं, जोमैटो को ऐसे लोगों को प्रमोट करना चाहिए”.

यह भी पढ़ें: Fridge Cleaning Accident: चालू फ्रिज की सफाई करना बना जानलेवा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; देखें वीडियो