Viral Video: सोशल मीडिया पर बच्चों की शरारतों से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार एक छोटे बच्चे ने ऐसा कारनामा कर दिया, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे. वायरल वीडियो में एक बच्चा बोटिंग के दौरान अपनी मां का महंगा आईफोन उठाकर सीधे झील में फेंक देता है. पूरा वाकया कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है. वीडियो देखने के बाद जहां कुछ लोग मां के नुकसान पर अफसोस जाता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स बच्चों की मासूम हरकत पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.
बोट में बैठा था बच्चा, अचानक झील में फेंक दिया आईफोन
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार झील में बोटिंग का आनंद ले रहा होता है. उसी दौरान बच्चा अचानक से अपनी मां का आईफोन हाथ में लेकर यह बैठा दिखाई देता है. कुछ ही सेकंड बाद वह बिना किसी झिझक के फोन को सीधे झील में फेंक देता है. फोन पानी में गिरते ही गायब हो जाता है. इसके बाद मां तुरंत उसे पकड़ने की कोशिश करती है, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी होती है. पूरा घटनाक्रम इतनी तेजी से होता है कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिलता. वीडियो में बच्चे के चेहरे पर किसी तरह की घबराहट या पछतावा भी नजर नहीं आता, जिससे इंटरनेट यूजर्स की भी हंसी छूट जाती है. वहीं यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं. कई यूजर्स ने कहा कि छोटे बच्चों के हाथ में कीमती सामान देने का यही नतीजा होता है.
Toddler threw mom’s iPhone into the lake during a boat ride😭
pic.twitter.com/eLwash1k6a— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) June 18, 2026
ये भी पढ़ें-Viral Video: RTO से बचने के लिए ट्रक ने एक्सप्रेस-वे पर गिराए पत्थर, फिर पुलिस ने उठाया फावड़ा और…; देखें वीडियो
सोशल मीडिया यूजर्स बोले- और बना लो रील
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने जमकर मजेदार कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा फोन गया, लेकिन कंटेंट बन गया. वहीं दूसरे यूजर ने भी कमेंट किया और बना लो बच्चों के साथ रील. एक और यूजर कमेंट करता है बच्चा शायद सोच रहा होगा की मम्मी मुझे कम और फोन को ज्यादा समय देती है, इसलिए पानी में फेंक दिया. एक और यूजर ने कमेंट किया बोटिंग के दौरान बच्चों ने आईफोन का वाटर एडिशन लॉन्च कर दिया. वहीं एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया अब अधिकारिक तौर पर झील एप्पल का नया रीसाइकलिंग सेंटर बन चुकी है. एक और यूजर ने कमेंट किया इस उम्र में बच्चों को वही चीज दो, जिसे खोने का आपको दुख न हो.
ये भी पढ़ें-Viral Video: आपका हेलमेट कहां है… पुलिस ने काटा चालान, शख्स ने पीछा कर उल्टा पूछ दिया सवाल; देखें वीडियो





