ईरान और अमेरिका के बीच बयानबाजी नरम नहीं पड़ते नजर आ रही है. ट्रंप ने हाल ही में एक बयान जारी किया है. इसमें उन्होंने कहा है कि हमने मजबूरी में मुलाकात नहीं की. ईरान ने की थी. उनका खेल खत्म हो चुका है. हम 60 दिन का इंतजार करेंगे. उन्हें कोई पैसा नहीं मिलेगा. एक पैसा भी नहीं मिलेगा. यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब स्विट्जरलैंड में होने वाली डील साइन में देरी की खबरें सामने आई है. इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के सुप्रीम नेता मोजतबा खामेनेई के बयान पर भी कटाक्ष किया है.
डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि युद्ध की वजह से ईरान कमजोर हुआ है. ट्रंप ने उन राजनीतिक आलोचनाओं पर भी रिएक्शन दिया, जिनमें तर्क था कि इस समझौते से ईरान मजबूत स्थिति में आ गया है.
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में दावा किया है कि युद्ध ने ईरान को कमजोर कर दिया है. अब उनके पास न तो एयरफोर्स है. न नेवी. न एंटी एयरक्राफ्ट इक्विपमेंट, न रडार और न ही कुछ ओर. फिर भी डेमोक्रेट्स कहते हैं कि ईरान की हालत चार महीने पहले के मुकाबले अब बेहतर हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया है कि इस युद्ध के चलते ईरान की सैन्य क्षमताएं काफी कम हो चुकी हैं. हालांकि, ट्रंप ने यह सारे दावे पोस्ट में किए हैं. उन्होंने इस तरह का कोई सबूत पेश नहीं किया है. यह कमेंट ऐसे वक्त आए हैं, जब ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन बैन और डिप्लोमेटिक उपायों के जरिए तेहरान पर दबाव बनाए हुए है. साथ ही इलाके से जुड़ी सुरक्षा की चिंताएं अमेरिका और ईरान के रिश्ते पर असर डाल रही है.
ट्रंप पर भड़क गईं मेलोनी, बोलीं- झूठ की भी हद होती है, इटली कभी किसी के आगे नहीं झुकता
19 जून को होनी थी मीटिंग, इस वजह से हो गई रद्द
इधर, 19 जून यानी शुक्रवार को अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के बुरगेनस्टॉक में हाई लेवल मीटिंग होना थी, लेकिन अचानक से इसे रद्द कर दिया गया. लेबनान में सीजफायर की शर्तों और टेंशन के बीच तेहरान ने इस समारोह से दूरी बनाई.
वहीं, डील होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका पक्ष किसी भी तरह की अनुचित मांग करता है, तो ईरान उन्हें स्वीकार नहीं करेगा. अब ऐसे में समझा जा सकता है कि ईरान इस डील को लेकर सतर्कता बरता हुआ है, साथ ही भरोसे की स्थिति में भी नहीं नजर आता है.
ट्रंप का बड़ा दावा- जी7 समिट के दौरान एक साथ फोटो खिंचवाने के लिए गिड़गिड़ा रही थीं मेलोनी



.jpg)

