पाकिस्तान में बिक रहा 800 रुपये का डोसा! कीमत जान विदेशी पर्यटक के उड़े होश

पाकिस्तान में बिक रहा 800 रुपये का डोसा! कीमत जान विदेशी पर्यटक के उड़े होश


डोसा आपने कई तरह का खाया होगा और अलग अलग कीमतों पर भी खाया होगा. लेकिन क्या आपने कभी 800 रुपये के डोसे के बारे में सोचा है? और वो भी रोडसाइड डोसा. जी हां, पाकिस्तान से एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक विदेशी पर्यटक पाकिस्तान के एक फूड बाजार में पहुंचता है जहां केवल भारतीय खानों के स्टॉल लगे हैं. वहां पावभाजी से लेकर भेलपूरी और डोसा तक मिल रहे हैं. लेकिन हैरानी वाली बात तब आती है जब ये विदेशा पर्यटक डोसे की कीमत पूछता है.

पाकिस्तान में मिल रहा इंडियन मसाला डोसा

वीडियो में दिख रहा है कि एक विदेशी पर्यटक पाकिस्तान के फूड बाजार में पहुंचा है जहां एक चौपाटी की तरह बाजार लगा हुआ है. खाने वालों की भीड़ है और बनाने वाले पूरी शिद्दत से खाना बनाने में लगे हुए हैं. ऐसे में विदेशी पर्यटक को पहले तो हैरानी होती है कि पाकिस्तान में इंडियन फूड की इतनी डिमांड है कि लोग बड़े चाव से खा रहे हैं. इसके बाद उसे भी डोसा खाने की इच्छा होती है और वो डोसा की कीमत मालूम करने ठेले पर पहुंच जाता है

कीमत सुन उड़े विदेशी पर्यटक के होश

जब विदेशी पर्यटक मेन्यू पर डोसा की कीमत देखता है तो उसे वहां अलग अलग रेट दिखाई देती है. जिनमें मसाला डोसा से लेकर चिकन और बीफ डोसा तक होते हैं. डोसे की कीमत 600 रुपये से 800 रुपये तक होती है जिसे देखकर विदेशी पर्यटक के भी होश उड़ा जाते हैं और उसे यकीन ही नहीं होता कि भारत में 60-120 रुपये में मिलने वाला डोसा पाकिस्तान में 800 रुपये का बिक रहा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: डर से बड़ी होती है पेट की भूख… जिस ऊंचाई पर सूख जाता है गला, वहां रोटी की जद्दोजहद करते दिखे मजदूर

यूजर्स बोले, डोसा साउथ का ही ऑरिजनल है

वीडियो को iamkarlrock नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भारत में ये डोसा 60 रुपये तक आराम से मिल जाता है. एक और यूजर ने लिखा…डोसा वेज डिश है, चिकन या मटन का नहीं मिलता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…डोसा केवल साउथ इंडिया में ही मिलता है, बाकी सब तो कॉपी है.

यह भी पढ़ें: Viral Video : बैल आया, टक्कर मारी, 5 फीट हवा में उछला बुजुर्ग, ऑन द स्पॉट मौत का लाइव वीडियो