सोमवार को दांबुला में हुए मैच में श्रीलंका ए ने इंडिया ए को सुपर ओवर में हरा दिया था. इस मुकाबले के बाद ग्राउंड पर वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलाम्बागे के बीच भिड़ंत हो गई थी, बात धक्का मुक्की तक पहुंच गई थी. श्रीलंका क्रिकेट ने इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. रिपोर्ट के अनुसार मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने खिलाड़ियों पर प्रतिबंध और जुर्माना लगाया है.
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार विशेन हलाम्बागे पर बड़ी कार्यवाई हुई है. श्रीलंका ए के खिलाड़ी ने वैभव सूर्यवंशी को तब उकसाने की कोशिश की, जब वह मैच खत्म होने के बाद लौट रहे थे. इसके बाद वैभव वापस आए और बात धक्का मुक्की तक चली गई. विशेन के साथ श्रीलंका ए के विकेटकीपर निरोशन डिकवेला पर भी जुर्माना लगाया गया है.
बचाव कर रहे डिकवेला पर क्यों लगा जुर्माना
हलाम्बागे और वैभव के बीच बहस हो रही थी तब श्रीलंका ए में शामिल अनुभवी खिलाड़ी डिकवेला बीच बचाव कर रहे थे. बताया जा रहा है कि डिकवेला पर जो जुर्माना लगाया गया है, वो अनुशासनहीनता का कोई दूसरा मामला है. हालांकि वो कौन सा नियम था जो उन्होंने तोड़ा? इसके बारे में पता नहीं चल सका है.
ट्राई सीरीज में भारत की लगातार 2 हार, अब कैसे फाइनल में मिलेगी जगह? जानें पूरा समीकरण
वैभव सूर्यवंशी को भी मिली सजा?
इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि क्या वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ भी कोई कार्यवाई हुई है या नहीं. खबर के अनुसार इसपर कोई औपचारिक सुनवाई नहीं हुई है. ग्राउंड अंपायर की रिपोर्ट के आधार पर ही मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने कार्यवाई की है.
‘अब मैं सिर्फ भारत के लिए नहीं खेलना चाहता, बल्कि…’, पहले वनडे में डेब्यू करने वाले गुरनूर बरार का बड़ा बयान
ट्राई नेशन सीरीज की बात करें तो इंडिया ए का अगला मैच अफगानिस्तान ए के साथ बुधवार को है. इंडिया के लिए ये मैच करो या मरो वाला है, अगर अफगानिस्तान जीती तो इंडिया ए फाइनल से बाहर हो जाएगी और खिताबी भिड़ंत श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच होगी.





