एक तरफ मिडिल ईस्ट का मुद्दा एक अंतरिम समझौते तक पहुंचा है, तो दूसरी तरफ रूस के वॉरशिप ने चैनल में ब्रिटिश यॉट पर हमला किया है. यह गोलीबारी चेतावनी के रूप में दागी गई हैं. ऐसे में ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय चैनल में हुई घटना की जांच कर रहा है. रक्षा विभाग के सूत्र ने न्यूज एजेंसी एएफपी (AFP) को बताया है कि यॉट ने सूचना दी है कि रूसी वॉरशिप ने एक वार्निंग फायरिंग की.
आइल ऑफ वाइट के साउथ से 20 नॉटिकल मील दूर हुई घटना
घटना आइल ऑफ वाइट के साउथ में 20 नॉटिकल मील दूर हुई है. हालांकि, घटना ब्रिटेन के वॉटर एरिया से बाहर हुई है. घटना यूके कमांडों की तरफ से चैनल में कुछ रोज पहले रूस के शैडो फ्लीट के एक संदिग्ध जहाज को रोकने और उसपर चढ़ने के कुछ दिनों बाद हुई है. यह यूके की तरफ से किया गया पहला ऑपरेशन था.
जी-7 में गर्मजोशी से मिले पीएम मोदी और ट्रंप, 16 महीने में पहली मुलाकात, देखें Video
G7 की बैठक के बीच आई सामने ये घटना
घटना ऐसे वक्त सामने आई है, जब जी7 के लिए कई देश फ्रांस में इकट्ठा हुए हैं. सभी यूरोपियन देश रूस पर प्रेशर बनाने और यूक्रेन युद्ध खत्म करने को लेकर सहमत हुए हैं.
यूके के रक्षा विभाग ने घटना से जुड़ी क्या जानकारी साझा की
यूके रक्षा विभाग ने बताया कि इस घटना का संबंध रविवार को सुबह हुए यूके की तरफ से जहाज रोके जाने की घटना से नहीं है. रूसी नौसेना के एक जहाज ने 500 गज की दूरी से अलर्ट वॉर्निंग जारी करते हुए गोलियां चलाई है. हालांकि, किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है. खबर है कि घटना के समय नौसेना का जहाज HMS मर्सी रूसी जहाज की निगरानी कर रहा था.
ये भी पढ़ें : ट्रंप की डील के बीच आया नेतन्याहू का बयान, बोले- ईरान के पास कभी परमाणु हथियार नहीं होंगे, न आज और न कल





