सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की बाढ़ है. तरह तरह के हैरानी वाले वीडियो यहां भरे पड़े हैं. लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने लोगों के होश ठिकाने लगा दिए हैं. वीडियो में एक ट्रेन के अंदर का सीन दिखाया गया है जहां सब कुछ नॉर्मल लग रहा है. लेकिन जैसे ही कैमरा लोअर बर्थ पर जाता है आंखें उस नजारे को मानने से इनकार कर देती हैं और दिमाग कहता है कि रुको जरा, ये संभव कैसे हुआ. आप भी वीडियो देख अपना माथा पकड़ लेंगे.
ट्रेन में टीवी लगाकर देखता यात्री, लोग रह गए हैरान
आपने ट्रेन में लोगों को कूलर, पंखा यहां तक कि खटिया भी ले जाते देखा होगा. लेकिन कभी आपने सोचा है कि कोई शख्स अपने घर टीवी ही उखाड़कर ट्रेन में ले गया हो और आराम से उस ट्रेन की सीट पर रखकर मैच का आनंद ले रहा हो. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने ट्रेन की लोअर बर्थ पर टीवी को रख दिया है और अपर बर्थ पर बैठकर आराम से टीवी देखते हुए मजे ले रहा है. टीवी में मैच चल रहा है और मैच से ज्यादा लोग उस शख्स को देख रहे हैं जो अपने घर की दीवार पर लगी टीवी ही उखाड़कर ट्रेन में ले आया है.
इतनी बिजली और इंटरनेट लाया कहां से?
वीडियो को देखकर हैरानी इस बात पर भी हो रही है कि टीवी में मैच बगैर अटके चल रहा है. लोग पूछ रहे हैं कि इतनी बिजली और इतना अच्छा इंटरनेट कनेक्शन शख्स लाया कहां से हैं. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video : बैल आया, टक्कर मारी, 5 फीट हवा में उछला बुजुर्ग, ऑन द स्पॉट मौत का लाइव वीडियो
यूजर्स बोले, अब अमेरिका कुछ नहीं बोल सकता
वीडियो को boyy_india नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अब अमेरिका कुछ नहीं बोलेगा. एक और यूजर ने लिखा…दुनिया यूं ही थोड़ी विश्वगुरु बोलती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये भारत है भाई, यहां कुछ भी देखने को मिल सकता है. हालांकि ये पूरी तरह से सुरक्षा से खिलवाड़ है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: डर से बड़ी होती है पेट की भूख… जिस ऊंचाई पर सूख जाता है गला, वहां रोटी की जद्दोजहद करते दिखे मजदूर





