गोविंदा के बेटे से डिंपल कपाड़िया की नातिन तक, साल 2026- 27 में बॉलीवुड में छाएंगे ये नए चेहरे

गोविंदा के बेटे से डिंपल कपाड़िया की नातिन तक, साल 2026- 27 में बॉलीवुड में छाएंगे ये नए चेहरे


2026 और 2027 में बड़े पर्दे पर स्टार किड्स का जलवा और फ्रेश टैलेंट का तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिलने वाला है. गोविंदा के बेटे से लेकर राजेश खन्ना की नातिन तक, आइए जानते हैं उन खास चेहरों के बारे में जो इस महा-डेब्यू के जरिए सिनेमाघरों में गदर मचाने आ रहे हैं.

अंश दुग्गल

अंश दुग्गल फिल्म ‘नखरेवाली’ के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. ये हिंदी सिनेमा में उनकी पहली बड़ी फिल्म होगी, जिसने पहले से ही दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट पैदा कर दी है. नए चेहरे के रूप में अंश से काफी उम्मीदें की जा रही हैं. खास बात ये है कि अंश किसी बड़े फिल्मी परिवार से नहीं आते और उन्होंने अपनी पहचान ऑडिशन और टैलेंट के दम पर बनाई है. ऐसे में इंडस्ट्री के इस नए चेहरे पर दर्शकों की नजरें टिकी हुई हैं कि वो बड़े पर्दे पर कितना इफेक्ट छोड़ पाते हैं.

गोविंदा के बेटे से लेकर डिंपल कपाड़िया की नातिन तक, साल 2026- 27 में बॉलीवुड में गदर मचाएंगे ये 4 नए चेहरे

ये भी पढे़ं: ‘आज मैंने प्यारी बहन को खो दिया’, सलमान खान की दोस्त कुमुद राणे की मौत का दर्द नहीं झेल पा रहे सोहेल खान

यशवर्धन आहूजा

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा जल्द ही डायरेक्टर साजिद खान की फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं. लंबे समय तक ट्रेनिंग लेने और लाइमलाइट से दूर रहने के बाद अब उनका इंडस्ट्री में आगमन काफी चर्चा में है.

यशवर्धन भले ही एक बड़े स्टार परिवार से ताल्लुक रखते हों, लेकिन उन्होंने अपने डेब्यू से पहले एक्टिंग और फिल्ममेकिंग की बारीकियों को सीखने पर खास ध्यान दिया है. ऐसे में फैंस के बीच ये देखने की एक्साइटेड है कि क्या वो अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना पाएंगे.

गोविंदा के बेटे से लेकर डिंपल कपाड़िया की नातिन तक, साल 2026- 27 में बॉलीवुड में गदर मचाएंगे ये 4 नए चेहरे

कोमल पावसकर 

कोमल पावसकर फिल्म ‘इकाई’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, जिसमें उनके साथ राघव जुयाल नजर आएंगे. विकास बहल द्वारा डायरेक्टेड ये फिल्म हिंदी सिनेमा में उनकी पहली बड़ी शुरुआत होगी. एक स्थापित कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए कोमल उन नए चेहरों में शामिल हैं, जिन पर आने वाले समय में सबकी नजरें रहेंगी. खास बात ये है कि कोमल किसी फिल्मी परिवार से नहीं आती हैं, बल्कि उनका बैकग्राउंड राजनीति से जुड़ा रहा है. ऐसे में बॉलीवुड में उनकी एंट्री को एक फ्रेश और दिलचस्प शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है, जिस पर दर्शकों की नजरें बनी हुई हैं.

गोविंदा के बेटे से लेकर डिंपल कपाड़िया की नातिन तक, साल 2026- 27 में बॉलीवुड में गदर मचाएंगे ये 4 नए चेहरे

नाओमिका सरन

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की नातिन नाओमिका सरन ‘जान है तू मेरी’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं. मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही ये फिल्म सबसे चर्चित डेब्यू में से एक मानी जा रही है. दर्शक इस प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार की अगली पीढ़ी को पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं. नाओमिका बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार परिवारों में से एक से ताल्लुक रखती हैं, ऐसे में उनके डेब्यू को लेकर पहले से ही काफी एक्साइटमेंट बनी हुए है. अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि वो अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान कैसे बनाती हैं.

गोविंदा के बेटे से लेकर डिंपल कपाड़िया की नातिन तक, साल 2026- 27 में बॉलीवुड में गदर मचाएंगे ये 4 नए चेहरे

ये भी पढे़ं: कौन थीं कुमुद, जिनकी मौत से टूटे सलमान खान, अर्पिता और सोहेल सहित पूरा परिवार गम में डूबा

नई पीढ़ी संभालने को तैयार है बॉलीवुड की कमान

इसमें दो राय नहीं है कि नए टैलेंट और फिल्मी विरासत का ये मिश्रण बॉलीवुड में एक नई ऊर्जा लेकर आने वाला है. ऐसे में जैसे-जैसे ये युवा कलाकार अपनी पहली फिल्मों की रिलीज़ के करीब पहुंच रहे हैं, सबकी नजरें इस बात पर हैं कि वो बड़े पर्दे पर अपनी अलग पहचान कैसे बनाते हैं.