अनुराग कश्यप की 5 जून को ‘बंदर’ रिलीज हुई. इस फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में थे. फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया. लेकिन बॉक्स ऑपिस पर फ्लॉप हो गई. बॉबी देओल का चार्म भी फिल्म को बचा नहीं पाया. अनुराग कश्यप ने गैंग्स ऑफ वासेपुर, गुलाल, मनमर्जियां जैसी कई कल्ट क्लासिक फिल्में दी हैं.
हालांकि, एक्टर की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई हैं. उनके करियर में हिट फिल्में गिनी चुनी हैं. द लंचबॉक्स एवरेज, क्वीन हिट, NH 10 सेमी हिट, सुपर 30 हिट रही हैं.
ये भी पढ़ें- ‘किसी के साथ सोओगे नहीं तो रिप्लेसमेंट’, संचिता उगले के निधन पर छलका दर्द, एक्ट्रेस ने खोली इंडस्ट्री की पोल
अनुराग कश्यप की फ्लॉप फिल्में
अनुराग कश्यप की उड़ान, शैतान, That Girl in Yellow Boots, गैंग्स ऑफ वासेपुर, गैंग्स ऑफ वासेपुर 2, अइय्या, लव शव ते चिकन खुराना, द लास्ट एक्ट, लुटेरा, शॉर्ट्स, शाहिद, हंटर, मसान, शानदार, हरामखोर, ट्रैप्ड, मुक्केबाज,भावेश जोशी सुपरहीरो, सांड की आंख, बंदर, निशानची, APDJ, दोबारा, मनमर्जियां, रमन राघव, अगली, गुलाल, ब्लैक फ्राइडे, नौ स्मोकिंग जैसी 20 से ज्यादा फिल्में फ्लॉप रही हैं.
अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर हुई थीं फ्लॉप
गैंग्स ऑफ वासेपुर और गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 को आज बहुत पसंद किया जाता है. हर तरफ उस फिल्म की चर्चा होती है लेकिन जब फिल्में रिलीज हुईं तो बुरी तरह फ्लॉप हुईं. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, फिल्म के पहले पार्ट ने 28 करोड़ और दूसरे पार्ट ने 22 करोड़ का कलेक्शन किया था.
ये भी पढ़ें- ‘गदर’ के 25 साल पूरे, सनी देओल ने कंफर्म किया तीसरा पार्ट, बोले- प्यार के रिश्ते की गाड़ी आगे चलती रहेगी
वहीं विक्की कौशल की फर्स्ट फिल्म मसान भी बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. इस फिल्म ने 3 करोड़ 80 लाख की कमाई की थी. रणवीर सिंह की लुटेरा भी फ्लॉप हुई थी. फिल्म ने 27 करोड़ 86 लाख कमाए थे. आज इन सभी फिल्मों को कल्ट क्लासिक माना जाता है.
‘बंदर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘बंदर’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सिर्फ 4.75 करोड़ ग्रॉस कमाए. वहीं 4 करोड़ नेट कमाए. फिल्म ने सिर्फ 50 लाख से ओपनिंग की थी. फिल्म को 10 परसेंट ही ऑक्यूपेंसी मिली थी.





