ये तो स्क्रिप्ट में नहीं था… ज्वेलरी शॉप में आई चोरनियों को दुकानदार ने पकड़ा; वीडियो वायरल

ये तो स्क्रिप्ट में नहीं था… ज्वेलरी शॉप में आई चोरनियों को दुकानदार ने पकड़ा; वीडियो वायरल


Jewellery Shop Theft Video: सोशल मीडिया पर चोरी और लूट के वीडियो तो अक्सर वायरल होते रहते हैं  लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, वह हर किसी को हैरान और हसने पर मजबूर कर दिया  है.  बिहार की राजधानी पटना के दीघा इलाके में स्थित “मां वैष्णवी ज्वेलर्स” का यह मामला किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं लग रहा. दो लड़कियां चेहरे पर मास्क, पीठ पर बैग और जेब में मिर्ची स्प्रे एक बड़े प्लान के साथ ज्वेलरी शॉप में दाखिल होती हैं. लाखों के गहने लूटने का सपना लेकर आई थीं, लेकिन दुकानदार  की एक फुर्तीली चाल ने उनकी पूरी “स्क्रिप्ट” धरी की धरी रह गई. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

वीडियो में क्या दिखा पूरी कहानी CCTV में कैद 

दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद इस पूरी घटना में दिखता है कि दोनों लड़कियां आम ग्राहकों की तरह दुकान में खरीदारी करने का नाटक कर रही है. जैसे ही दुकानदार जेवरात दिखाने में व्यस्त हुए, एक लड़की ने अचानक जेब से मिर्ची स्प्रे निकाला और सीधे उनके चेहरे पर मारना शुरू कर दिया, लेकिन यहीं से पलटी मारी पूरी कहानी ने.  दुकानदार ने हिम्मत नहीं हारी आंखें जलने के बावजूद उन्होंने दौड़कर दुकान का दरवाजा खोल कर बाहर निकल गया और बाहर खड़े लोगों को आवाज लगाई. कुछ ही पलों में वहां भीड़ जमा हो गई.  दोनों लड़कियां जो सोच रही थीं कि वे गहने लेकर आसानी से भाग जाएंगी वे खुद ही दुकान के अंदर बंद होकर रह गईं.  

यह भी पढ़ेंः 70 की उम्र में 30 जैसा अंदाज! दादी की खूबसूरती देख शरमा जाएंगी हॉलीवुड हसीनाएं भी

यूजर्स ने जमकर लिए मजे 

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी बड़ी मजेदार रहीं. किसी ने लिखा  “बहुत ही शातिर यह चोरनियां हैं… पर पकड़ भी गईं!” तो किसी ने तंज कसते हुए लिखा  “झपकते ही चोरी कर लिया.” एक यूजर ने हंसते हुए कमेंट किया “पार्टनरशिप में नया बिजनेस शुरू किया था, लेकिन पहली ही बोहनी खराब हो गई.” और सबसे मजेदार कमेंट था “गजब की चोरनियां हैं भाई.” साथ ही दुकानदार की तारीफ में भी लोगों ने खूब लिखा और कहा कि उनकी यह फुर्ती और हिम्मत काबिल-ए-तारीफ है. जनता ने एक सुर में यही कहा “पटना वाले दुकानदार की फुर्ती देखकर चोरनियां भी सोच रही होंगी भाई, ये स्क्रिप्ट में नहीं था!” फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ेंः 60 सेकंड में 1.27 किलो शहद! जर्मन युवक का कारनामा देख दंग रह गई दुनिया- वीडियो वायरल