Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ने लोगों की जान हलक में ला दी. वायरल हो रहे इस CCTV फुटेज में एक गाड़ी किसी तूफान की तरह एक गली में घुसती है और जो सामने आता है, उसे रौंदते हुए आगे बढ़ती चली जाती है. ये देखकर लोगों का दिल दहल जाता है. पल भर के लिए लगता है कि किसी एक्शन फिल्म का सीन चल रहा हो, लेकिन यह हकीकत है और यह हकीकत बेहद डरावनी है. दावा किया जा रहा है कि गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था, लेकिन इस एक लापरवाही ने कितने लोगों की जान खतरे में डाल दी थी.
जान बचाने के लिए भागे लोग
वीडियो में साफ दिखता है कि गाड़ी पूरी रफ्तार के साथ गली में घुसती है, जैसे ड्राइवर ने आंखें बंद कर ली हों. आसपास खड़ी गाड़ियों को कुचलते हुए, दीवारों से टकराते हुए वो कार आगे बढ़ती ही जाती है. गली में मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आते हैं. कोई दीवार की तरफ लपका, कोई भागता हुआ घर में घुसा. हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल था. सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि इस पूरी तबाही में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई, वरना यह वीडियो आज किसी और खबर की वजह बनता. CCTV कैमरे ने इस पूरे हादसे को कैद कर लिया जो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है.
Driver को देखकर आपका कलेजा मूँह को आ जाएगा 😲😲😲😲 pic.twitter.com/EOiKB7BN2r
— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) June 14, 2026
यह भी पढ़ेंः Jewellery Shop Theft Video: ये तो स्क्रिप्ट में नहीं था… ज्वेलरी शॉप में आई चोरनियों को दुकानदार ने पकड़ा; वीडियो वायरल
वायरल वीडियो पर फूटा लोगों का गुस्सा
लोगों ने इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दी है और कोई भी इस ड्राइवर को माफ करने के मूड में नहीं दिखा. एक यूजर ने लिखा लाठी कहां है? 4-5 में सब ठीक हो जाएगा. वहीं एक और ने तंज कसते हुए कहा इनके मां-बाप पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगना चाहिए, या फिर जितनी गाड़ियां तोड़ी हैं उतनी कीमत वसूलनी चाहिए. किसी ने इसे सीधे बॉलीवुड से जोड़ दिया और कहा कि यह तो किसी एक्शन मूवी का सीन लग रहा है. फिलहाल ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है.
यह भी पढ़ेंः Video: जंगल में 3 साल बाद मिला लापता शख्स! हड्डियों का ढांचा बना शरीर, जिंदा देख उड़े लोगों के होश





