बांस के टुकड़े में फंसा बिल्लू दादा का सिर, अंकल ने दया दिखाकर ऐसे बचाई जान-वीडियो हो रहा वायरल

बांस के टुकड़े में फंसा बिल्लू दादा का सिर, अंकल ने दया दिखाकर ऐसे बचाई जान-वीडियो हो रहा वायरल


बिल्लियां इंसानों की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं. दिखने में प्यारी लगती हैं और हरकतें तो ऐसी कि किसी का भी दिल इस जानवर पर आ जाए. लेकिन मस्ती करते हुए कई बार बिल्ले और बिल्लियां मुसीबत में फंस जाते हैं. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बिल्लू दादा अपनी मस्ती की वजह से एक बांस के टुकड़े में अपना सिर फंसा बैठे और उसके बाद जो हुआ देखकर किसी का भी दिल भर आएगा. बिल्लू दादा की जान बचाने वाले शख्स को भी यूजर्स सलाम कर रहे हैं.

बांस की लकड़ी में फंसा बिल्लू दादा का सिर

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बिल्ली का बच्चा जिसे लोग प्यार से बिल्लू दादा बुला रहे हैं मस्ती करते हुए एक बांस के टुकड़े में अपना सिर फंसा लेता है. जिसके बाद वो बांस में सिर लिए पूरे मोहल्ले में इधर उधर इस आस में दौड़ता है कि कोई उसे पकड़ेगा और उसकी मदद करेगा. लेकिन इसके बाद वीडियो में जो दिखता है उसे देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे और बाद में हंस पड़ेंगे.

अंकल ने की मदद, बिल्लू दादा को कराया आजाद

वीडियो में आगे दिखता है कि बिल्ली का बच्चा एक घर के आंगन में आ जाता है जहां एक अंकल आकर उसे पकड़ते हैं और बांस से उसका सिर निकालने में उसकी मदद करते हैं. इस दौरान वो पहले बिल्लू दादा को पकड़ते हैं और छैनी और हथोड़ी की मदद से बड़ी सावधानी के साथ लकड़ी को बीच में से काटते हैं, इसके बाद जैसे ही बिल्लू दादा का सिर आजाद होता है बिल्लू दादा ऐसे भागते हैं मानों जन्नत मिल गई हो. वीडियो को लेकर अब लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video : बैल आया, टक्कर मारी, 5 फीट हवा में उछला बुजुर्ग, ऑन द स्पॉट मौत का लाइव वीडियो

यूजर्स कर रहे दिल से सलाम

वीडियो को rohan__zi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अरे बिल्लू दादा इन अंकल को शुक्रिया तो कह देते. एक और यूजर ने लिखा…इन अंकल ने बहुत अच्छा काम किया है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…एक मासूम की जान बचाकर अंकल ने लोगों का दिल जीत लिया.

यह भी पढ़ें: Viral Video: डर से बड़ी होती है पेट की भूख… जिस ऊंचाई पर सूख जाता है गला, वहां रोटी की जद्दोजहद करते दिखे मजदूर