15 जून को फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेट

15 जून को फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेट


Petrol-Diesel Price Today: देशभर में 15 जून 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. तेल विपणन कंपनियों ने आज भी ईंधन के दाम स्थिर रखे हैं. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और मिडिल ईस्ट तनाव की वजह से बाजार की नजर क्रूड ऑयल पर टिकी हुई है. यहां से आप अपने शहर अनुसार, पेट्रोल और डीजल के दाम देख सकते हैं.

पिछले महीने बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम

 मई 2026 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद से तेल कंपनियां लगातार कीमतों की समीक्षा कर रही हैं, लेकिन फिलहाल उपभोक्ताओं को राहत देते हुए दाम स्थिर रखे गए हैं.

शहरों अनुसार पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट- 

शहर   पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली   ₹102.12 ₹95.20
मुंबई        ₹111.21 ₹97.83
कोलकाता  ₹113.47   ₹99.82
चेन्नई  ₹107.88 ₹99.65
लखनऊ    ₹101.86 ₹95.36
नोएडा  ₹102.12 ₹95.56  

इन 3 स्टॉक्स में दिखा तगड़ा प्राइस-वॉल्यूम ब्रेकआउट, सोमवार को रहेगी नजर

बिहार में क्या है पेट्रोल का भाव?

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत करीब ₹113.37 प्रति लीटर बनी हुई है. राज्य में स्थानीय टैक्स और वैट के कारण पेट्रोल की कीमतें देश के कई अन्य राज्यों की तुलना में अधिक हैं. 

क्यों अलग-अलग होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

हर राज्य में VAT, स्थानीय टैक्स, फ्रेट चार्ज और डीलर कमीशन अलग-अलग होता है. यही वजह है कि दिल्ली, मुंबई, पटना और लखनऊ जैसे शहरों में ईंधन की कीमतें अलग-अलग देखने को मिलती हैं. 

मस्क की दौलत के आगे बौनी दिखी RCB, 561 बार खरीदने की ताकत, भारत की GDP से जुड़ा है आंकड़ा

आगे बढ़ सकते हैं दाम?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा बना रहता है और मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ता है तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है. फिलहाल तेल कंपनियों ने कीमतों को स्थिर रखा है.

ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

आप इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की वेबसाइट या SMS सेवा के जरिए अपने शहर के ताजा पेट्रोल-डीजल रेट चेक कर सकते हैं. कीमतें रोज सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं.