ट्रंप-पुतिन की 55 मिनट की फोनकॉल क्या रुकने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध, जानें क्या-क्या हुआ डिस्


Trump Putin Call: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच रविवार को फोन पर अहम बातचीत हुई. करीब 55 मिनट चली इस बातचीत में रूस-यूक्रेन युद्ध, ईरान-अमेरिका समझौता और दोनों देशों के संबंधों सहित कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई. क्रेमलिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने बातचीत की जानकारी दी.

यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर हुई चर्चा

क्रेमलिन के सलाहकार यूरी उशाकोव के अनुसार, दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के मुद्दे पर विस्तार से बात की. इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन में जारी युद्ध को खत्म करना बेहद जरूरी है और वह इस संघर्ष को समाप्त कराने में हर संभव मदद के लिए तैयार हैं.

ईरान-अमेरिका समझौते की जानकारी दी

बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन को बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौता लगभग तय हो चुका है. इस पर पुतिन ने संतोष जताते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहा तनाव खत्म हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर जल्द ही रूस का दौरा भी कर सकते हैं.

पुतिन ने ट्रंप को दी जन्मदिन की बधाई

फोन बातचीत के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके 80वें जन्मदिन की बधाई भी दी. बताया जा रहा है कि ट्रंप इस बात से काफी प्रभावित हुए कि व्हाइट हाउस में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाले पहले विदेशी नेता पुतिन थे.

द्वितीय विश्व युद्ध के सहयोग को किया याद

बातचीत के दौरान ट्रंप ने द्वितीय विश्व युद्ध के समय अमेरिका और रूस के बीच हुए सहयोग को भी याद किया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच उस दौर का सहयोग इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उसे कभी नहीं भुलाया जाना चाहिए.

बेरूत पर इजरायल के हवाई हमले में तीन की मौत

इसी बीच रविवार को इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई हमला किया. इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए.