दौलत के मामले में धनकुबेर अंबानी-अडानी से कितने आगे हैं एलन मस्क, अंतर कर देगा हैरान

दौलत के मामले में धनकुबेर अंबानी-अडानी से कितने आगे हैं एलन मस्क, अंतर कर देगा हैरान


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • स्पेसएक्स आईपीओ ने $75 अरब जुटाकर विश्व रिकॉर्ड तोड़े.
  • लिस्टिंग से स्पेसएक्स $2 ट्रिलियन, मस्क $1.1 ट्रिलियन हुए.
  • मस्क अब दूसरे अमीर लैरी पेज से तीन गुना अधिक.

Elon Musk Networth: एयरोस्पेस सेक्टर की दिग्गज कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) की अमेरिकी शेयर बाजार Nasdaq में लिस्टिंग हो चुकी है. इस आईपीओ ने वॉल स्ट्रीट और वैश्विक कॉर्पोरेट इतिहास के अब तक के सारे रिकॉर्ड्स तोड् दिए हैं.

स्पेसएक्स ने आईपीओ के जरिए बाजार से रिकॉर्ड 75 अरब डॉलर (लगभग 6.4 लाख करोड़) जुटाए हैं. इससे पहले दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ा आईपीओ लाने का रिकॉर्ड तेल कंपनी ‘सऊदी अरामको’ (29.4 अरब डॉलर) के नाम था, जिसे स्पेसएक्स ने दोगुने से भी अधिक अंतर से ध्वस्त कर दिया. 

19% का जबरदस्त उछाल

कंपनी का इश्यू प्राइस 135 डॉलर प्रति शेयर था. लिस्टिंग के तुरंत बाद इसमें 19% की जबरदस्त तेजी आई और यह 160 डॉलर के पार बंद हुआ. इस बंपर लिस्टिंग के साथ ही स्पेसएक्स का कुल मार्केट कैप 2 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 170 लाख करोड़) को पार कर गया.

अब स्पेसएक्स Apple, Microfost, Nvidia जैसी ट्रिलियन-डॉलर कंपनियों के क्लब में शामिल हो गई है. इस आईपीओ के बाद मस्क का टोटल नेटवर्थ भी अब 1.1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 94.6 लाख करोड़) के अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गया है. इसी के साथ मस्क अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गूगल के लैरी पेज से करीब तीन गुना अधिक अमीर हो चुके हैं.  

अंबानी-अडानी से कितने अमीर मस्क? 

एलन मस्क की संपत्ति भारत के दो सबसे अमीर दिग्गजों- मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की कुल संपत्ति से लगभग 905 डॉलर (करीब 77.8 लाख करोड़) ज्यादा है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स पर गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में 11वें स्थान पर हैं. वहीं मुकेश अंबानी 23वें सबसे अमीर आदमी हैं. जहां अडानी की दौलत 112 बिलियन डॉलर के आंकड़े को भी पार कर गई है.

वहीं, मुकेश अंबानी की दौलत 83 बिलियन डॉलर है. इस हिसाब से देखें तो मस्क अकेले गौतम अडानी से लगभग 8 गुना अधिक अमीर हैं. दोनों की दौलत के बीच का अंतर लगभग 988 अरब डॉलर या 85 लाख करोड़ है. इसी तरह से मस्क की कुल दौलत मुकेश अंबानी से लगभग 10 गुना ज्यादा है, यह अंतर 1017  अरब डॉलर या 87.5 लाख करोड़ का है. 

ये भी पढ़ें:

SpaceX IPO Listing: स्पेसएक्स की बंपर लिस्टिंग से मस्क ने रचा इतिहास, बन गए दुनिया के पहले खरबपति