सच के साथी सीनियर्स : गुजरात में वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी फैक्ट चेकिंग की ट्रेनिंग
जागरण न्यू मीडिया की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट विश्वास न्यूज ने ‘सच के साथी सीनियर्स’ अभियान के तहत गुजरात में फिर से कार्यक्रम का आयोजन किया। गांधीनगर, अहमदाबाद और वडोदरा में वरिष्ठ नागरिकों को फैक्ट चेकिंग की ट्रेनिंग देकर भ्रामक खबरों से बचने का तरीका बताया जाएगा।
By Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 07:00 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 07:00 PM (IST)

HighLights
- 19 मार्च को गांधीनगर में सच के साथ सीनियर्स अभियान का आयोजन
- वरिष्ठ नागरिकों को दी जाएगी डीपफेक की जानकारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जागरण न्यू मीडिया की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट विश्वास न्यूज ने ‘सच के साथी सीनियर्स’ अभियान के तहत गुजरात में फिर से कार्यक्रम का आयोजन किया। गांधीनगर, अहमदाबाद और वडोदरा में वरिष्ठ नागरिकों को फैक्ट चेकिंग की ट्रेनिंग देकर भ्रामक खबरों से बचने का तरीका बताया जाएगा।
19 मार्च को गांधीनगर में ट्रेनिंग
19 मार्च को ‘सच के साथी सीनियर्स’ अभियान का आयोजन गांधीनगर में होगा। सुबह साढ़े दस बजे से लेकर साढ़े बारह बजे तक वरिष्ठ नागरिकों को फैक्ट चेकर्स फर्जी व भ्रामक जानकारियों से बचने का तरीका बताएंगे।
कार्यक्रम के दौरान एक्सपर्ट बताएंगे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदे क्या हैं व डीपफेक वीडियो के खतरों से कैसे निपटा जाए। एक्सपर्ट उदाहरणों के माध्यम से वहां मौजूद लोगों को मिस-इन्फॉर्मेशन और डिस-इन्फॉर्मेशन में फर्क करना भी सिखाएंगे।
20 मार्च को अहमदाबाद व 21 को वडोदरा में आयोजन
गांधीनगर के बाद ‘सच के साथी सीनियर्स’ अभियान का कार्यक्रम 20 मार्च को शाम चार बजे से अहमदबाद के इस्कान मंदिर के पास सदविचार परिवार में किया जाएगा। 21 मार्च को वडोदरा में कार्यक्रम है। वडोदरा के श्री जीवन संस्था में यह आयोजन सुबह साढ़े दस बजे होगा।
अभियान के बारे में
‘सच के साथी सीनियर्स’ भारत में तेजी से बढ़ रही फेक और भ्रामक सूचनाओं के मुद्दे को उठाने वाला मीडिया साक्षरता अभियान है। कार्यक्रम का उद्देश्य 15 राज्यों के 50 शहरों में सेमिनार और वेबिनार की श्रृंखला के माध्यम से स्रोतों का विश्लेषण करने, विश्वसनीय और अविश्वसनीय जानकारी के बीच अंतर करते हुए वरिष्ठ नागरिकों को तार्किक निर्णय लेने में मदद करना है। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए www.vishvasnews.com/sach-ke-sathi-seniors/ पर क्लिक करें


