मानसून के मौसम में सांपों की तादाद बढ़ जाती है और ये घरों या आसपास की जगहों पर दिखने लगते हैं. बारिश के पानी से मिट्टी में नमी बढ़ती है, जिससे सांपों के बिल और गड्ढे पानी से भर जाते हैं. जब अपनी जान बचाने के लिए सांप सूखी जगहों की तलाश में बाहर निकलते हैं. इस वजह से सांप घरों, खेतों या गोदामों की ओर रुख करते हैं.
इसके अलावा मानसून सांपों के प्रजनन का भी मौसम होता है. बारिश की नमी और गर्मी उनके लिए प्रजनन के लिए सबसे अच्छी स्थिति बनाती है, इस दौरान सांप ज्यादा सक्रिय होकर बाहर निकलते हैं क्योंकि शिकार भी आसानी से मिलता है. यही वजह है कि बारिश शुरू होते ही घरों में सांप दिखने की घटनाएं बढ़ जाती हैं.
घर के किन कोनों में छुपते हैं सांप?
घर की दीवारों में आई मामूली दरारें सांपों के लिए हाईवे का काम करती हैं. बाथरूम के सिंक, वॉशबेसिन के नीचे का हिस्सा और किचन का ड्रेनेज पाइप सांपों को घर के अंदर तक ले आता है. इन पाइपों में चूहों और मेंढकों की मौजूदगी सांपों को आकर्षित करती है. साथ ही किचन में फ्रिज के पीछे का गर्म हिस्सा या ओवन के नीचे की खाली जगह सांपों को काफी पसंद आती है. इसके अलावा, कपड़ों की अलमारी जो जमीन के करीब हो, वहां भी सांप छिपकर बैठ सकते हैं. वहीं जूतों के रैक या बाहर रखे जूतों के अंदर भी सांप अक्सर कुंडली मारकर बैठ जाते हैं. इसलिए इन जगहों पर हमेशा नजर रखनी चाहिए.
यह भी पढ़ेंः Nipah Outbreak in Kerala: केरल में निपाह वायरस की दस्तक, जानें यह कैसे फैलता है और कितना खतरनाक?
सांपों को घर से दूर रखने के आसान उपाय
सांप घर में अधिकतर खाने वाली चीजों से नहीं, बल्कि चूहों, नमी, टपकते नल और छुपने की जगहों की वजह से आते हैं. इसलिए घर और आसपास की जगह को साफ रखें, झाड़ियों की नियमित कटाई करें, चूहों पर नियंत्रण रखें और कहीं भी पानी जमा न होने दें. अगर आपके घर के ड्रेनेज सिस्टम पर जाली नहीं लगी है तो सांप बिना किसी रुकावट के आपके लिविंग रूम तक पहुंच सकते हैं, इसलिए सभी नालियों और पाइपों पर मजबूत जाली जरूर लगाएं.
यह भी पढ़ेंः Sleep Cycle For Women: रात 11 बजे के बाद जागना पड़ सकता है भारी, महिलाओं की फर्टिलिटी पर पड़ सकता है असर





