WhatsApp का बड़ा बदलाव, अब बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैट

[ad_1]

व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. प्राइवेसी को लेकर कंपनी एक ऐसा नया फीचर लाने जा रही है, जो आपके चैटिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल देगा. अब अगर आप चाहें, तो व्हाट्सऐप पर किसी अनजान शख्स से चैट करते समय अपना मोबाइल नंबर छुपा सकेंगे.

इस नए बदलाव के बाद व्हाट्सऐप पर बातचीत यूजरनेम के जरिए की जा सकेगी. यानी अब आपको किसी से बात करने के लिए अपना फोन नंबर शेयर करने की ज़रूरत नहीं होगी.

कैसे काम करेगा नया फीचर?

नए फीचर के तहत हर यूजर एक यूनिक यूजर नेम बना सकेगा. इसी यूजरनेम से दूसरे लोग आपको सर्च कर पाएंगे और चैट शुरू कर सकेंगे. खास बात यह है कि जिन लोगों के पास आपका नंबर नहीं है, उन्हें सिर्फ आपका यूजरनेम ही दिखाई देगा.

यूजर नेम बनाते समय रखें ये बातें ध्यान में

यूजर नेम में कम से कम एक अक्षर जरूर होना चाहिए.

यूजर नेम की शुरुआत “www” या “[ से नहीं होनी चाहिए.

इसमें छोटे अक्षरों (लोअरकेस), नंबर और अंडरस्कोर का इस्तेमाल किया जा सकेगा.

एक बार यूजर नेम बनाते ही स्क्रीन पर कंफेटी एनिमेशन भी दिखेगा, जो इस नए अनुभव को थोड़ा और मजेदार बना देगा.

क्या सबका नंबर छिपेगा?

फिलहाल ये साफ नहीं है कि ये फीचर सभी कॉन्टैक्ट्स पर काम करेगा या सिर्फ नए लोगों के लिए लागू होगा. लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो जब कोई ऐसा व्यक्ति जिसे आपका नंबर नहीं पता, आपको मैसेज करेगा, तो उसे सिर्फ आपका यूजरनेम दिखेगा, नंबर नहीं.

यूजरनेम बदलने पर मिलेगा अलर्ट

अगर आप बाद में अपना यूजरनेम बदलते हैं, तो आपके चैट लिस्ट में मौजूद लोगों को इसका नोटिफिकेशन मिलेगा, ठीक वैसे ही जैसे अब प्रोफाइल फोटो या फोन नंबर अपडेट करने पर आता है.

क्यों खास है ये बदलाव?

आज के दौर में जब हर कोई अपनी प्राइवेसी को लेकर सतर्क है, ये नया फीचर व्हाट्सऐप को और भी सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली बना देगा. अब आप बिना झिझक के किसी से बात कर सकेंगे, वो भी बिना अपना नंबर शेयर किए. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो अपनी पहचान सीमित रखना चाहते हैं, तो ये नया अपडेट आपके लिए वरदान साबित हो सकता है.

[ad_2]