कुत्तों को देखते ही भागने लगा लंगड़े की एक्टिंग कर रहा भिखारी, खुल गई पोल; वीडियो वायरल 

कुत्तों को देखते ही भागने लगा लंगड़े की एक्टिंग कर रहा भिखारी, खुल गई पोल; वीडियो वायरल 


Fake Disabled Beggar: आए दिन सड़कों पर लंगड़ा-लाचार बनकर भीख मांगते लोग दिख जाते हैं. हाथ में डंडा, पैर से लाचार और चेहरे पर बेबसी का भाव यही उनका रोज का काम होता है. लेकिन इस बार एक ऐसे विकलांग भिखारी की पोल कुछ आवारा कुत्तों ने खोल दी, जो खुद नहीं जानते थे कि वो किसी का असली चेहरा उजागर करने वाले हैं. यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं.

वीडियो में क्या हुआ, डंडा छूटा और पैर चले!

CCTV कैमरे में कैद इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स बीच सड़क पर लंगड़ाते हुए, डंडे के सहारे चल रहा होता है. उसकी चाल देखकर कोई भी यही सोचे कि बेचारा सच में विकलांग है. तभी पीछे से कुछ कुत्ते उसकी तरफ दौड़ पड़ते हैं और फिर जो हुआ वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. वह शख्स अपना डंडा वहीं पटककर दोनों पैरों से इतनी तेज दौड़ा कि देखने वाले हैरान रह गए. जो पैर अभी तक “काम नहीं कर रहे थे”, वो अचानक ओलंपिक रनर की तरह दौड़ने लगे. कुत्तों ने बिना किसी जांच-पड़ताल के वो काम कर दिया जो शायद कोई इंसान नहीं कर पाता. 

यह भी पढ़ेंः Japanese Gorilla Kiyomasa Viral Video : ये तो हम ही हैं… मेट से झगड़े के बाद मायूस बैठा जापानी गोरिल्ला कियोमासा, वीडियो हुआ वायरल

यूजर्स ने कमेंट्स में लिए जमकर मजे 

वीडियो देखते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा और हंसी दोनों एक साथ फूट पड़े. एक यूजर ने लिखा, “लंगड़े व्यक्ति के रोजी-रोटी पर आज कुत्तों ने लात मार दिया, बेचारा लंगड़ा बनकर कितना अच्छा से अपना जीवन यापन कर रहा था!” वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, “बेचारा एक्टिंग कर रहा था लेकिन कुत्तों ने पर्दाफाश कर दिया, अब उसको एरिया बदलना पड़ेगा.” एक और यूजर ने लिखा, “जैसे को तैसा मिला, एक कुत्ते ने ऐसी दौड़ लगवाई कि सारी पोल खुल गई.” फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ेंः Bengaluru Technician Viral Post: कौन देता है सबसे ज्यादा टेंशन, बेंगलुरु के टेक्नीशियन ने फिटनेस बैंड के डेटा से बना डाली लिस्ट; पोस्ट वायरल