ये तो हम ही हैं… मेट से झगड़े के बाद मायूस बैठा जापानी गोरिल्ला कियोमासा, वीडियो हुआ वायरल

ये तो हम ही हैं… मेट से झगड़े के बाद मायूस बैठा जापानी गोरिल्ला कियोमासा, वीडियो हुआ वायरल


Japanese Gorilla Kiyomasa Viral Video : जापान के एक चिड़ियाघर में रहने वाला गोरिल्ला कियोमासा इन दिनों इंटरनेट का नया स्टार बन गया है. जिसकी वजह उसका एक ऐसा वीडियो है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि यह नजारा किसी भी शादीशुदा इंसान की कहानी हो सकता है. वीडियो में कियोमासा अपनी साथी से झगड़े के बाद अकेला बैठा नजर आता है और उसके चेहरे के हाव-भाव देखकर लोग खुद को उससे जोड़ने लगे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. 

मेट से झगड़े के बाद अकेले बैठा दिखा कियोमासा

वायरल वीडियो में कियोमासा सीढ़ियों पर अकेला बैठा दिखाई देता है. कभी वह हाथ को ठुड्डी के नीचे रखकर दूर कहीं देखता है, तो कभी सिर खुजलाता है. कुछ पल ऐसे भी आते हैं जब वह अपने दोनों हाथों को जोड़कर गहरी सोच में डूबा हुआ नजर आता है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो उसकी मादा साथी के साथ हुए एक छोटे से विवाद के तुरंत बाद रिकॉर्ड किया गया था. लोगों ने उसकी इस पोजीशन को रिश्तों की परेशानियों से जोड़ दिया और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. 

कौन है कियोमासा?

कियोमासा 13 साल का वेस्टर्न लोवलैंड गोरिल्ला है. उसका जन्म 1 नवंबर 2012 को जापान के नागोया स्थित हिगाशियामा जू एंड बॉटनिकल गार्डन में हुआ था. कियोमासा मशहूर सिल्वरबैक गोरिल्ला शबानी का बेटा है. शबानी अपनी अट्रैक्टिव  लुक्स की वजह से दुनियाभर में काफी फेमस रहा है और उसके लाखों फैन हैं. अब कियोमासा भी अपने अलग अंदाज के कारण सुर्खियों में आ गया है. 

यह भी पढ़ें – Cat Viral Love Story: अपनी बिल्ली के लिए चूहा पकड़कर लाया बिल्ला, किसी और के साथ देखकर टूट गया दिल; वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स की लाइन लगा दी. जिसमें एक यूजर ने लिखा, पत्नी के सामने मजाक ज्यादा हो जाए तो मैं भी बिल्कुल ऐसा ही दिखता हूं. वहीं दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, मेरा पति भी बहस हारने के बाद दूसरे कमरे में जाकर बिल्कुल ऐसे ही बैठता है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ये तो गोरिल्ला नहीं, परेशान इंसान सा लग रहा है. शायद सोच रहा होगा कि आखिर मैंने ऐसा क्या कह दिया, किसी ने इसे मशहूर मूर्ति द थिंकर का असली रूप बता दिया, तो किसी ने कहा कि यह इंसानों से भी ज्यादा इमोशनल दिखाई देता है. 

यह भी पढ़ें – Pakistan Shop Robbery Viral Video: पाकिस्तान में डाकू भी महफूज नहीं… दुकान लूटने आए बदमाशों की बाइक ले उड़ा चोर, वीडियो वायरल