चीन में 7 सेकंड में सड़क साफ करने वाली हाई-स्पीड मशीन का वीडियो वायरल, टेक्नोलॉजी देख हैरान हुए

चीन में 7 सेकंड में सड़क साफ करने वाली हाई-स्पीड मशीन का वीडियो वायरल, टेक्नोलॉजी देख हैरान हुए


China Road Sweeper Viral Video: चीन अपनी नई-नई टेक्नोलॉजी और अनोखे आविष्कारों को लेकर अक्सर दुनियाभर में चर्चा में रहता है. इस बार सोशल मीडिया पर चीन से एक ऐसी हाई स्पीड रोड स्वीपर मशीन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. दावा किया जा रहा है कि यह मशीन 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलते हुए सड़क पर मौजूद धूल, मिट्टी और छोटे पत्थरों को 7 सेकंड में साफ कर सकती है. वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर इस टेक्नोलॉजी को लेकर जमकर बहस छिड़ गई है. 

वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में एक आधुनिक रोड स्वीपर मशीन सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ते दिखाई देती है. जैसे ही मशीन सड़क के हिस्से से गुजरती है, वहां मौजूद धूल, कंकड़ और दूसरा कचरा साफ होता नजर आता है. दावा किया जा रहा है कि यह मशीन 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से काम कर सकती है, जो पारंपरिक सफाई मशीनों के मुकाबले काफी ज्यादा है. वीडियो में मशीन का काम देखकर कई लोग इसे फ्यूचर की तकनीक बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसकी सच्चाई पर सवाल उठा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-Viral Video : मुरझाए खीरों को केमिकल में डुबोकर हरा कर रहा था सब्जीवाला, यूजर्स बोले- खुलेआम कैंसर बेच रहा

चीन की टेक्नोलॉजी देख दंग रह गए लोग 

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मजेदार और इंटरेस्टिंग रिएक्शन देना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा चीन ने तो सड़क साफ करने वाली मशीन की फरारी ही लॉन्च कर दी. दूसरे यूजर ने मजाक के अंदाज में कहा यह मशीन 80 की स्पीड पर सड़क का मलबा उससे भी तेजी से साफ कर रही है, जितनी तेजी से कई सरकारें भ्रष्टाचार साफ नहीं कर पाती. एक और यूजर ने लिखा जब भी लगता है कि तकनीक अब और तेज नहीं हो सकती चीन कुछ नया दिखा देता है. वहीं एक यूजर ने कमेंट किया चीनी इंजीनियरिंग शानदार है, लेकिन मुझे यह वीडियो एआई जेनरेटेड लग रहा है, इतनी तेज रफ्तार से चलने वाली मशीन पूरी सड़क को इतनी सफाई से कैसे साफ कर सकती है. दूसरे ने कमेंट किया अगर यह सच है, तो दुनिया के कई शहर सफाई तकनीक के मामले में 20 साल पीछे हैं. एक और यूजर ने कमेंट किया भारत को पहले ऐसी सड़कें बनानी होगी, जहां कोई ट्रक 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आराम से चल सके.

ये भी पढ़ें-Pakistan Shop Robbery Viral Video: पाकिस्तान में डाकू भी महफूज नहीं… दुकान लूटने आए बदमाशों की बाइक ले उड़ा चोर, वीडियो वायरल