अपनी बिल्ली के लिए चूहा पकड़कर लाया बिल्ला, किसी और के साथ देखकर टूट गया दिल्; वायरल वीडियो

अपनी बिल्ली के लिए चूहा पकड़कर लाया बिल्ला, किसी और के साथ देखकर टूट गया दिल्; वायरल वीडियो


Cat Viral Love Story: सोशल मीडिया पर आजकल वायरल होने वाली जानवरों की लव स्टोरी तो आपने देखी ही होगी. ऐसी ही लव स्टोरी का एक मजेदार वीडियो भी इस बार खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग इसे जानवरों की दुनिया की लव स्टोरी बता रहे हैं. वीडियो में एक बिल्ला अपनी पसंदीदा बिल्ली के लिए शिकार करके चूहा पकड़ कर लाता है, लेकिन जब उसके पास पहुंचता है तो वहां का नजारा देखकर उसका दिल टूट जाता है. इसके बाद भी यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उस पर जमकर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. 

बिल्ली को इंप्रेस करने पहुंचा था बिल्ला, लेकिन टूट गया दिल 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्ला अपने मुंह मे चूहा दबा कर ले जा रहा होता है. वह अपनी पसंदीदा बिल्ली के लिए चूहे का यह खास तोहफा लेकर पहुंचता है. जैसे ही वह वहां पहुंचता है, उसके होश उड़ जाते हैं. दरअसल सामने उसकी पसंदीदा बिल्ली किसी दूसरे बिल्ले के साथ आराम से बैठी नजर आती है. यह नजारा देखते ही बिल्ला कुछ पल के लिए ठिठक जाता है, इसके बाद बिल्ला चूहे को छोड़कर वापस चला जाता है.

सोशल मीडिया यूजर्स का भी कहना है कि मानो उसे प्यार में धोखा मिल गया हो. वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्ले का पूरा ध्यान चूहे से हट जाता है और वह मायूस होकर वहां से चला जाता है. वहीं इस पूरे ड्रामा की सबसे खास बात यह है कि चूहा बच निकलता है. बिल्ली का ध्यान भटकते ही चूहे को अपनी जान बचाने का मौका मिल जाता है. यही वजह है कि कई यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-Viral Video : हमका अपनी लाइफ जिए दो पापा… आंखों में आंसू लिए गिड़गिड़ाता रहा बाप, बॉयफ्रेंड संग चली गई बेटी

सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन 

यह वीडियो देखने के बाद लोग इसे टॉम एंड जेरी कि किसी सीन से जोड़ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा भाई ने अपनी क्रश को किसी और के साथ देखा और तुरंत कैरेक्टर डेवलपमेंट मोड में आ गया. वहीं दूसरा यूजर मजाक करते हुए कमेंट करता है कि यही से बिल्ले का विलेन बनने का सफर शुरू होता है. एक और यूजर कमेंट करता है यह तो बिल्ले के लिए बहुत बड़ा दिल तोड़ने वाला मूवमेंट हो गया. वहीं एक यूजर ने चूहे की तरफ ध्यान करते हुए कमेंट किया यह चूहे के लिए लकी दिन था कि वह बच गया. लास्ट में एक और यूजर ने कमेंट किया आधुनिक दुनिया की समस्याओं का असर अब जानवरों पर भी पड़ने लगा.

ये भी पढ़ें-Indian Railways Viral Video: चलती ट्रेन से ट्रैक पर फेंका गया खाना, रेलवे कैटरिंग स्टाफ का वीडियो वायरल- लोग हुए नाराज