
दृष्टि आईएएस के संस्थापक और प्रसिद्ध शिक्षक विकास दिव्यकीर्ति का भी मानना है कि आईएएस बनने के लिए किसी जादूई ट्रिक की नहीं बल्कि तीन बुनियादी आदतों की जरूरत होती है. अगर कोई उम्मीदवार इन तीन बातों को लगातार फॉलो करें तो उसकी सफलता को कोई नहीं रोक सकता. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आईएएस बनने के लिए विकास दिव्यकीर्ति सर की कौन सी बातें आपको फॉलो करनी चाहिए .

विकास दिव्यकीर्ति के अनुसार यूपीएससी की तैयारी की शुरुआत अच्छी पढ़ाई से होती है. उनका कहना है कि सिर्फ किताबें खत्म करने पर ध्यान ना दें. बल्कि हर विषय को गहराई से समझने की कोशिश करें. वे सलाह देते हैं कि जो भी पढ़े उसे बारीकी से पढ़े और उसके पीछे की अवधारणा को पूरी तरह समझे. किसी टॉपिक को लेकर दोस्तों से चर्चा करें, बहस करें और तब तक पढ़ें, जब तक हर विषय पूरी तरह क्लियर ना हो जाए. तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए एनसीईआरटी किताबें सबसे बेहतर शुरुआती आधार मानी जाती है.
Published at : 10 Jun 2026 09:08 PM (IST)



.jpg)

