‘रोकर मेरी मां से कहा…’, राहुल के दावे को चव्हाण ने बताया झूठ, बोले- निराधार बात कर रहे

राहुल गांधी न्याय यात्रा का समापन रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में हुआ। इस दौरान आई.एन.डी.आई. गठबंधन की विशाल रैली हुई, जिसमें कई विपक्षी दलों के नेता एक साथ आए। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने हाल ही कांग्रेस से भाजपा में गए पूर्व सीएम अशोक चव्हाण को बिना नाम लिए घेरा।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 03:32 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 03:32 PM (IST)

'रोकर मेरी मां से कहा...', राहुल के दावे को चव्हाण ने बताया झूठ, बोले- निराधार बात कर रहे
राहुल को अशोक चव्हाण का जवाब।

एएनआई, मुंबई। राहुल गांधी न्याय यात्रा का समापन रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में हुआ। इस दौरान आई.एन.डी.आई. गठबंधन की विशाल रैली हुई, जिसमें कई विपक्षी दलों के नेता एक साथ आए। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने हाल ही कांग्रेस से भाजपा में गए पूर्व सीएम अशोक चव्हाण को बिना नाम लिए घेरा।

उन्होंने कहा कि अभी हाल ही मैं एक वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा को जॉइन कर लिया है। वह राज्य के बड़े कांग्रेस नेता थे। वह रोते हुए मेरा मां से मिलने आए थे। उन्होंने कहा था कि सोनिया जी मुझ में और ताकत नहीं बची है। मैं अब और नहीं लड़ सकता हूं। मैं जेल नहीं जाना चाहता हूं।

चव्हाण ने आरोपों को बताया निराधार

बीजेपी नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि उन्होंने (राहुल गांधी) किसी का नाम नहीं लिया है। फिर भी अगर वह मुझ पर कोई टिप्पणी करना चाहते हैं, तो यह अतार्किक और निराधार है। यह भी झूठ है कि मैं दिल्ली में सोनिया गांधी से मिला हूं। ये टिप्पणियां तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। यह सब एक राजनीतिक स्टंट है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन