यूरोपियन यूनियन (EU) ने सोमवार (8 जून, 2026) को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के नेवी यूनिट और दो ईरानी लोगों पर बैन लगा दिए. इन पर आरोप है कि इन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से नेविगेशन की आजादी को रोकने वाले उपायों का समर्थन किया है. यह पहली बार है जब यूरोपीय यूनियन ने समुद्री नौवहन की आजादी में बाधा डालने के लिए ईरान के खिलाफ अपने प्रतिबंध लगाने के नए अधिकारों का इस्तेमाल किया है.
यूरोपियन यूनियन की काउंसिल ने पहले से ही EU की तरफ से बैन की गई IRGC नेवी की होर्मोजगन प्रोविंशियल कमांड को लिस्ट किया है. इसमें कहा गया है कि यह एक ऐसे सिस्टम को मैनेज करने में मदद करती है, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को पहचान, कार्गो और डेस्टिनेशन की जानकारी देनी होती है, जिसका इस्तेमाल यह तय करने के लिए किया जा सकता है कि जहाजों को गुजरने की इजाजत है या नहीं.
ईयू ने किन दो लोगों पर लगाया बैन?
इसके अलावा, यूरोपियन यूनियन (EU) ने IRGC नेवी के पॉलिटिकल अफेयर्स के डिप्टी कमांडर और प्रवक्ता मोहम्मद अकबरजादेह और ईरान के ऑयल, गैस एंड पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स एक्सपोर्टर्स यूनियन के रिप्रेजेंटेटिव और ईरान के चैंबर ऑफ कॉमर्स के मेंबर हामिद हुसैनी पर भी बैन लगाया है.
The Middle East is stuck in phases of peace talks and fragile ceasefires.
Tehran’s drones continue to threaten maritime traffic in the Strait of Hormuz.
Ministers were clear that Iran’s actions are unacceptable.
In response, EU Member States in Brussels today sanctioned… pic.twitter.com/OJcvCknTFe— Kaja Kallas (@kajakallas) June 8, 2026
ईरान पर लगाए बैन पर बोलीं EU की विदेश नीति की प्रमुख
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस संबंध में यूरोपीय यूनियन की विदेश नीति प्रमुख काजा कालास ने साइप्रस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘ईरान की ऐसी कार्रवाइयां किसी भी रूप में स्वीकार नहीं की जाएंगी. इसके जवाब में सदस्य देशों ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले जहाजों में बाधा डालने वाले ईरानी संस्थानों और लोगों पर बैन लगाने को मंजूरी दी है.’
उन्होंने कहा, ‘यह पहली बार है जब यूरोपीय यूनियन ने अपने नए नौवहन की आजादी (Freedom of Navigation) ढांचे का इस्तेमाल किया है और जरूरत पड़ने पर हम आगे भी इसका इस्तेमाल करेंगे.’
यह भी पढ़ेंः जमीन पर तबाही, आसमान में बारूद…, ईरान से इजरायल तक 24 घंटे के भीतर बदली मिडिल ईस्ट की तस्वीर





