Indian Girl Viral Video: आज के समय में सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत लोगों को किसी भी हद तक पहुंचने पर मजबूर कर दिया है. हर दिन हजारों लोग नए-नए वीडियो और रील बनाकर इंटरनेट पर पोस्ट करते हैं. खासकर जब लोग विदेश घूमने जाते हैं तो वहां की खूबसूरत जगहों पर अच्छे कपड़े पहनकर फोटो और वीडियो बनाते हैं. लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है. वीडियो को देखकर कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या कुछ लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स पाने के लिए अपनी मर्यादा और समझदारी को इतना पीछे छोड़ सकता है? यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है.
टॉवल पहनकर बनाया वीडियो, लोगों ने जताई नाराजगी
वायरल वीडियो में एक भारतीय लड़की विदेश की एक सार्वजनिक जगह पर टॉवल पहनकर डांस करती हुई नजर आ रही है. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कई लोगों का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की हरकतें करना ठीक नहीं है. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि आजकल लोग सिर्फ वायरल होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने कहा कि सोशल मीडिया पर पहचान बनाने की जोश में लोग यह भूल रहे हैं कि उनकी हरकतों का असर दूसरे लोगों पर भी पड़ता है. यही कारण है कि यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और इस पर बहस भी छिड़ गई है.
An Indian tourist’s viral towel dance that shows a complete lack of civic sense. pic.twitter.com/3W1QDNbiDP
— Damn. (@Theonenameddamn) June 8, 2026
यह भी पढ़ेंः Video: बंजी जंपिंग से भी खतरनाक यह नया खेल, बिना रस्सी छलांग लगाते लोगों को देख फूटा यूजर्स का गुस्सा
‘तुरंत शोहरत के लिए किसी भी हद तक जा रहे लोग’
वीडियो पर आए कई कमेंट्स में लोगों ने चिंता जताई है कि सोशल मीडिया की दुनिया में कुछ लोग जल्दी मशहूर होने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. एक यूजर ने लिखा कि आजकल कुछ लोग सिर्फ ध्यान खींचने के लिए ऐसे वीडियो बनाते हैं. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि कुछ लोग फौरन मिलने वाली लोकप्रियता और पैसों के लिए हर सीमा पार कर रहे हैं.
एक अन्य यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, मुझे तो कभी अंदाजा नहीं था कि रील बनाने के चक्कर में कोई इतना नीचे गिर सकता है. इस वीडियो को देखकर मुझे उसके माता-पिता के बारे में सोचकर अफसोस हो रहा है कि उन पर क्या बीतती होगी. हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि हर किसी को अपनी पसंद के अनुसार कंटेंट बनाने का अधिकार है, लेकिन सार्वजनिक जगहों पर दूसरों का ध्यान रखना भी जरूरी है.
यह भी पढ़ेंः पाप धोने वाली गंगा-यमुना में कपड़ों का अंबार; चारधाम यात्रा के बीच सामने आया वीडियो, भड़के लोग





