‘अमेरिका ने टाला न्यूक्लियर वॉर’, ट्रंप ने फिर की भारत-पाकिस्तान सीजफायर का क्रेडिट लेने की कोश

[ad_1]

Donald Trump on India-Pakistan Ceasefire:  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (30 मई, 2025) को एक बार फिर यह दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोका और दोनों देशों से कहा कि उनका (ट्रंप) प्रशासन एक-दूसरे पर गोली चलाने वालों से व्यापार नहीं कर सकता. 

ट्रंप ने अरबपति कारोबारी एवं टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के साथ ओवल ऑफिस में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘हमने भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोका. मेरा मानना ​​है कि यह न्यूक्लियर वॉर में बदल सकता था.’ 

ट्रंप ने कहा कि वह भारत के नेताओं, पाकिस्तान के नेताओं और अपने लोगों को भी धन्यवाद देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि हमने व्यापार पर बात की और कहा कि हम उन लोगों के साथ व्यापार नहीं कर सकते जो एक-दूसरे पर गोली चला रहे हैं और जिनके द्वारा परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है. 

ट्रंप ने फिर की सीजफायर के क्रेडिट की कोशिश

यूएस राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के नेता ‘महान’ हैं और ‘उन्होंने समझदारी दिखाते हुए सहमति जताई, जिसके बाद यह सब बंद हो गया.’ ऐसा पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर करवाने का दावा किया है. वह पहले भी कई बार इसको लेकर दावा कर चुके हैं. हालांकि भारत की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा खारिज कर दिया गया. 

दोनों देशों की आपसी सहमति से हुआ सीजफायर: MEA

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से सीजफायर पर क्लीयर किया गया कि ये दोनों देशों के बीच और दोनों की आपसी सहमति से हुआ है. सीजफायर के लिए पाकिस्तान के डीजीएमओ की ओर से कॉल आया था. दोनों देशों के डीजीएमओ की बातचीत के बाद सीजफायर पर सहमति बनी थी.

पहलगाम आतंकी हमले में 22 लोग मारे गए थे 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के करीब दो सप्ताह बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. चार दिनों तक सीमा के दोनों तरफ से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद, भारत और पाकिस्तान ने 10 मई को संघर्ष रोकने पर सहमति जताई थी.

[ad_2]