वाइब है भाई वाइब है! ‘झांझरिया’ गाने पर गांव की बच्चियों ने किया धांसू डांस, दीवाने हुए यूजर्स

वाइब है भाई वाइब है! ‘झांझरिया’ गाने पर गांव की बच्चियों ने किया धांसू डांस, दीवाने हुए यूजर्स


कहते हैं कि टैलेंट किसी बड़े शहर या महंगे डांस क्लास का मोहताज नहीं होता. अगर हुनर सच्चा हो, तो मिट्टी के घरों और तंग गलियों से भी ऐसे हीरा निकल कर आते हैं कि दुनिया देखती रह जाती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो गर्दा उड़ा रहा है, जिसे देखकर आप भी यही कहेंगे “कमाल है भाई, एकदम गजब वाइब है.” वीडियो में गांव की कुछ बच्चियों ने 90 के दशक के सुपरहिट गाने ‘झांझरिया’ पर ऐसा धमाकेदार डांस पेश किया है कि बड़े-बड़े प्रोफेशनल डांसर्स और कोरियोग्राफर्स भी उनके आगे फीके नजर आ रहे हैं.

तंग गली को ही बना दिया डांस स्टेज, एनर्जी देखकर दीवाने हुए लोग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस जबरदस्त वीडियो में मिट्टी और खपरैल के घरों के बीच एक पतली सी गली दिखाई दे रही है. इस गली को ही स्टेज बनाकर 5-6 लड़कियों का एक ग्रुप सुनील शेट्टी और करिश्मा कपूर के मशहूर गाने ‘झांझरिया मेरी छनक गई’ पर थिरकता नजर आ रहा है. इन बच्चियों ने कोई महंगे कपड़े नहीं पहने हैं, साधारण से टी-शर्ट और लोअर में, बिना चप्पल-जूतों के वे डांस कर रही हैं. लेकिन उनकी एनर्जी, गजब का तालमेल और चेहरे के कातिलाना एक्सप्रेशंस ऐसे हैं कि आप वीडियो से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे.

बैकग्राउंड में ताक रहे बुजुर्ग, लड़कियों ने उड़ाया गर्दा

वीडियो की खास बात यह भी है कि जब ये लड़कियां पूरे स्वैग और एटीट्यूड के साथ कैमरे के सामने फ्रंट फुट पर आकर मूव्स दिखा रही हैं, तो बैकग्राउंड में गांव के कुछ बुजुर्ग और महिलाएं घरों के बाहर बैठकर बड़ी हैरानी और मुस्कुराते हुए उनका हौसला बढ़ा रहे हैं. लड़कियों की टीम में जो आगे खड़ी लड़की है, उसके डांस मूव्स और एटीट्यूड ने तो इंटरनेट पर आग लगा दी है. ऐसा लग ही नहीं रहा कि ये लड़कियां बिना किसी ट्रेनिंग के नाच रही हैं, उनका हर एक स्टेप एकदम परफेक्ट और बीट्स के साथ मैच कर रहा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: हमला अचानक हुआ… वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी, तभी पीछे से…देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर जनता ने लुटाया प्यार, तारीफों के बांधे पुल

यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया है और लोग इस ग्रुप की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वीडियो पर लाखों व्यूज और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, “भाई, असली इंडिया का असली टैलेंट यही है! क्या वाइब है बॉस, इन लड़कियों को बॉलीवुड में होना चाहिए.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “आगे जो लड़की मर्सिडीज वाली टी-शर्ट में डांस कर रही है, उसके एक्सप्रेशंस तो बिल्कुल करिश्मा कपूर जैसे कड़क हैं. मजा आ गया.”

यह भी पढ़ें: Viral Video: लिफ्ट मांगने के बहाने फोन चोरी! युवक ने पकड़ा तो सड़क पर हुआ हंगामा, जयपुर का वीडियो वायरल