‘यह तो बहुत घिनौना है’… महिला यात्री से अश्लील बात करने वाले ऑटो ड्राइवर का वीडियो वायरल

‘यह तो बहुत घिनौना है’… महिला यात्री से अश्लील बात करने वाले ऑटो ड्राइवर का वीडियो वायरल


Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है. इसमें एक महिला यात्री और ऑटो ड्राइवर से जुड़ा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दावा किया गया है कि एक ऑटो ड्राइवर ने महिला यात्री के साथ बेहद आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी की, वीडियो वायरल होते ही लोगों ने आरोपी  ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी. कई यूजर्स ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. 

सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ मामला

यह मामला तब चर्चा में आया जब एक्स पर एक यूजर ने महिला की इंस्टाग्राम स्टोरी से जुड़ा वीडियो शेयर किया. पोस्ट में दावा किया गया कि ऑटो ड्राइवर ने महिला यात्री से गलत और आपत्तिजनक बातें कीं. पोस्ट के वायरल होते ही हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने आरोपी ड्राइवर के व्यवहार को शर्मनाक बताते हुए उसका विरोध किया, जबकि कुछ ने इसे महिलाओं के प्रति गलत सोच और रवैये बताया. देखते ही देखते यह मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और लोगों ने मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग शुरू कर दी. 

लोगों ने जताया गुस्सा

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा साफ दिखाई दिया. कई यूजर्स ने लिखा कि सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं को इस तरह की स्थिति का सामना नहीं करना चाहिए. कुछ लोगों ने कहा कि ऐसी घटनाएं महिलाओं के कॉन्फिडेंस और सुरक्षा को प्रभावित करती हैं. वहीं कई लोगों ने सवाल उठाया कि अगर सार्वजनिक जगहों पर भी महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी तो यह चिंता का विषय है. एक यूजर ने लिखा कि ऐसी हरकतों को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए. 

यह भी पढ़ें – बीच हाईवे पर गाड़ी रोककर लड़की ने काटा गदर! सुध-बुध खोकर लगाए ऐसे ठुमके कि रुक गया ट्रैफिक

मुंबई पुलिस ने लिया एक्शन

मुंबई पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी. पुलिस ने पोस्ट शेयर करने वाले व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश की और जरूरी जानकारी मांगी. पुलिस की ओर से कहा गया कि शिकायत से जुड़ी जानकारी शेयर की जाए जिससे मामले की जांच की जा सके. हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई या जांच के नतीजों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. 

यह भी पढ़ें – पहली बार भारत का रेलवे स्टेशन देख चौंक गया पाकिस्तानी शख्स, जमकर की तारीफ