अब सांप भी ऑनलाइन? ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज

अब सांप भी ऑनलाइन? ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज


इंटरनेट की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए, कोई नहीं जानता. आजकल क्विक कॉमर्स ऐप्स 10 मिनट में घर पर राशन, सब्जी और इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान पहुंचा रहे हैं. लेकिन मुंबई से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोगों ने अपना सिर पकड़ लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में ब्लिंकिट का एक डिलीवरी बॉय बीच सड़क पर एक लंबे सांप को पकड़कर अपने डिलीवरी बैग के अंदर डालता हुआ दिखाई दे रहा है. इस नजारे को देखकर नेटिजन्स हैरान हैं और सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है.

डिलीवरी बैग खोला और पूंछ पकड़कर अंदर डाल दिया सांप

वायरल हो रहे इस हैरान कर देने वाले वीडियो में मुंबई की एक चमचमाती सड़क पर ब्लिंकिट की पीली टी-शर्ट पहने एक डिलीवरी बॉय खड़ा है. सड़क पर उसका पीला डिलीवरी बैग खुला हुआ रखा है. यह लड़का बिना किसी डर के, बड़े ही आराम से एक लंबे सांप को उसकी पूंछ से पकड़ता है और सीधे अपने ब्लिंकिट बैग के अंदर डाल देता है. वीडियो पर बकायदा टेक्स्ट लिखा हुआ है  “What’s going on in mumbai” 

यह भी पढ़ें: Viral Video: हमला अचानक हुआ… वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी, तभी पीछे से…देखें वीडियो

क्या सच में ऑनलाइन बिक रहा है सांप? ये है असली कहानी

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोग मजे लेने लगे कि क्या अब ब्लिंकिट वालों ने सांपों की डिलीवरी भी शुरू कर दी है? हालांकि, वीडियो के पीछे की असली कहानी काफी तारीफ के काबिल बताई जा रही है. दरअसल, वो डिलीवरी बॉय कोई सांप बेचने या डिलीवर करने का काम नहीं कर रहा था.

सड़क पर एक सांप कहीं से भटककर आ गया था, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों और गाड़ियों को खतरा हो सकता था. ऐसे में उस डिलीवरी बॉय ने सूझबूझ दिखाई और सांप की जान बचाने के साथ-साथ लोगों को सुरक्षित करने के लिए उसे अपने बैग में डालकर रेस्क्यू कर लिया, ताकि उसे बाद में किसी सुरक्षित जंगली इलाके में छोड़ा जा सके.

यह भी पढ़ें: Viral Video: लिफ्ट मांगने के बहाने फोन चोरी! युवक ने पकड़ा तो सड़क पर हुआ हंगामा, जयपुर का वीडियो वायरल