UP Lok Sabha Elections 2024: एक्स्ट्रा प्लेयर की भूमिका में बसपा, जानिए किसका बिगड़ सकता है खेल

UP Lok Sabha Elections 2024: एक्स्ट्रा प्लेयर की भूमिका में बसपा, जानिए किसका बिगड़ सकता है खेल

UP Lok Sabha Elections 2024: जिस तरह से बसपा अबकी बार अकेले ही चुनाव मैदान में उतरने पर अड़ी है, उससे सपा-कांग्रेस गठबंधन को ज्यादा नुकसान होने के आसार हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 12:55 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 12:55 PM (IST)

यूपी में बसपा अकेले चुनाव लड़ने पर अड़ी है। नतीजों पर इसका व्यापक असर होगा।

अजय जायसवाल, लखनऊ (Lok Sabha Elections 2024)। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के घमासान पर पूरे देश की नजर होती है। माना जा रहा है कि इस बार भी मुकाबला रोमांचक होगा। हालांकि गठबंधन, सीट शेयरिंग और प्रत्याशी घोषित करने में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए आगे दिखाई दे रहा है, जिसका मुकाबला कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के इंडी गठबंधन से होगा।

उत्तर प्रदेश में इस बार बसपा ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। एक तरह से मायावती की पार्टी इन चुनावों में एक्स्ट्रा प्लेयर की भूमिका में है। परिणाम ही बताएंगे कि इसका फायदा किसे और नुकसान किसे हुए, लेकिन बसपा की यह नीति चुनाव परिणाम तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

naidunia_image

  • भाजपा 51 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। माना जा रहा है कि 6 सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ने के बाद 23 और सीटों पर भाजपा खुद लड़ेगी।
  • सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ ही कांग्रेस को 17 सीट मिली है, लेकिन अब तक एक भी सीट पर प्रत्याशी का चयन नहीं हुआ है।
  • सपा भी अब तक 41 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। इसके बाद से अखिलेश यादव खेमा शांत नजर आ रहा है।
  • सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए अच्छी बात यह है कि इस बार आम आदमी पार्टी ने यूपी से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। यूपी में आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता संजय सिंह अभी जेल में हैं।
  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की