- iOS 27 अपडेट WWDC 2026 में आएगी, सिरी एआई चैटबॉट बनेगा।
- फोटो एडिटिंग, कैमरा ऐप में एआई अपग्रेड नया अनुभव देगा।
- नए अपडेट में 5G सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी मिलेगी सुविधा।
- केवल आईफोन 12 व नए मॉडल ही अपडेट पाएंगे।
iOS 27 Update: ऐप्पल की iOS 27 अपडेट की पहली झलक का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. 8 जून से शुरू होने वाली ऐप्पल की वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2026 में इस अपडेट को रिवील कर दिया जाएगा. इसके साथ ऐप्पल iPadOS 27, macOS 27, watchOS 27 समेत दूसरी सॉफ्टवेयर अपडेट का भी ऐलान कर सकती है. iOS 27 के साथ सिरी के एआई वर्जन को भी रोलआउट किया जाएगा. इस अपडेट के कई फीचर्स पहले पता चल गए थे और अब सपोर्टेड डिवाइस की लिस्ट भी सामने आ गई है. आइए एक नजर डालते हैं कि इस अपडेट में क्या-क्या फीचर्स होंगे और यह किन आईफोन मॉडल को सपोर्ट करेगी.
iOS 27 Update में क्या-क्या मिलेगा?
सिरी का नया वर्जन- iOS 27 का सबसे खास फीचर सिरी का नया एआई वर्जन होगा. सिरी अब एक असिस्टेंट न रहकर चैटजीपीटी और जेमिनी की तरह एक एआई चैटबॉट के समान काम करेगा. इसमें विजुअल इंटेलीजेंस मिलने की भी पूरी-पूरी उम्मीद है, जिससे यह समझ सकेगा कि आईफोन की स्क्रीन पर क्या चल रहा है और कैमरा के जरिए भी इसे इनपुट दी जा सकेगी. सिरी के लिए अलग से ऐप भी लॉन्च की जा सकती है.
एआई एडिटिंग टूल्स और कैमरा ऐप अपग्रेड- iOS 27 से आईफोन में फोटो एडिटिंग का तरीका बदलने वाला है. नई अपडेट अपने साथ फोटो एडिटिंग के लिए एक्सटेंड, इनहैंस और रिफ्रेम के ऑप्शन्स लेकर आएगी. इनकी मदद से फोटो में एडिशनल कंटेट जनरेट और फोटोज का परस्पेक्टिव भी बदला जा सकेगा. ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि आईफोन में फोटो एडिटिंग के लिए नैनो बनाना मॉडल का सपोर्ट मिल सकता है. इसके अलावा कैमरा ऐप को भी हालिया समय की सबसे बड़ी अपग्रेड मिलने वाली है. इसमें सिरी पावर्ड कैमरा मोड और नए कस्टमाइज ऑप्शन आ रहे हैं.
सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर्स- iOS 27 अपडेट 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगी. मोबाइल नेटवर्क से बाहर होने पर भी यूजर सैटेलाइट की मदद से मैसेज भेज और रिसीव कर पाएंगे. ऐप्पल मैप्स में भी नए सैटेलाइट फीचर मिलने की उम्मीद है. ये फीचर्स सारे आईफोन को न मिलकर केवल आईफोन 17 सीरीज तक ही सीमित रह सकते हैं.
इन आईफोन को नहीं मिलेगी अपडेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iOS 27 अपडेट आईफोन 12 के बाद लॉन्च हुए मॉडल को सपोर्ट करेगी. यानी आईफोन 12 सीरीज, आईफोन 13 सीरीज, आईफोन 14 सीरीज, आईफोन 15 सीरीज, आईफोन 16 सीरीज और आईफोन 17 सीरीज को iOS 27 से अपडेट किया जा सकता है. आईफोन 12 से पहले के आईफोन इस अपडेट के लिए कंपैटिबल नहीं होंगे.
ये भी पढ़ें-
Samsung Galaxy S25 Edge पर धमाका छूट, यहां मिल रहा 40,000 रुपये से भी ज्यादा का डिस्काउंट





