क्या आज हुआ है गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव? फटाफट चेक करें रेट

क्या आज हुआ है गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव? फटाफट चेक करें रेट


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • 3 जून को LPG सिलेंडर के दाम स्थिर, घरेलू सिलेंडर पर राहत.
  • 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 42 रुपये बढ़े.
  • 5 किलो वाले छोटे LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़े.
  • वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव से LPG आयात हुआ महंगा.

LPG Cylinder Rate on June 3: आज 3 जून को भी देश में LPG की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. तेल कंपनियों ने 1 जून को जारी किया गया रेट ही बरकरार रखा है. हालांकि, जून की पहली तारीख को 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं. कीमतों में करीब 42 रुपये की बढ़ोतरी की जा चुकी है.इसके अलावा, 5 किलो वाले ‘छोटू’ गैस सिलेंडर के भी दाम बढ़ाए गए, जो आमतौर पर छोटे परिवारों और सीमित उपयोग वाले ग्राहकों के बीच लोकप्रिय है. 

शहरवार LPG सिलेंडरों की कीमतें

शहर  घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 913.0 रुपये 3071.5 रुपये
मुंबई  912.5 रुपये 3024.0 रुपये
कोलकाता 939.0 रुपये  3202.5 रुपये
चेन्नई  928.5 रुपये 3237.0 रुपये
बेंगलुरु 915.5 रुपये 3152.0 रुपये
जयपुर 916.5 रुपये  3099.0 रुपये
लखनऊ 950.5 रुपये  3194.0 रुपये
अगरतला 1073.5 रुपये 3415.5 रुपये
पटना 1002.5 रुपये  3347.0 रुपये

आम जनता को राहत 

जून में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं कर सरकार ने आम उपभोक्ताओं को राहत दी है. हालांकि, होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट्स में इस्तेमाल होने वाला 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है. पहले मई की तारीख को इसमें सीधे 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. फिर अब जून में रेट में करीब 42 रुपये का इजाफा किया गया. तेल कंपनियों ने 5 किलो वाले फ्री-ट्रेड (FTL) गैस सिलेंडरों के दाम भी बढ़ा दिए हैं. अब दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 821.50 रुपये तक पहुंच गई है. 

क्यों बढ़ाई गई कीमत?

जून में गैस सिलेंडरों में बढ़ोतरी का कारण भी भू-राजनीतिक तनाव और ग्लोबल सप्लाई चेन में आई रुकावट है. चूंकि भारत अपनी जरूरत का लगभग 60% एलपीजी मिडिल ईस्ट देशों से आयात करता है इसलिए वहां तनाव की स्थिति के चलते भारत तक गैस कार्गो का पहुंचना मुश्किल और खर्चीला हो गया है. इससे कंपनियों का इनपुट कॉस्ट बढ़ रहा है. 

ये भी पढ़ें:

Petrol-Diesel: आज कितने में बिक रहा है 1 लीटर पेट्रोल? डीजल की भी कितनी है कीमत? चेक करें ताजा रेट